-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- China Is Preparing To Join Hands With Latin American Countries To Deal With Americas Trade War
अमेरिका की ट्रेड वॉर से बचने के लिए चीन का मास्टरप्लान तैयार, लैटिन अमेरिका देशों के साथ मिलाया हाथ
- Written By: अपूर्वा नायक
चीन ने अमेरिका की ट्रेड पॉलिसी से निपटने के लिए अपनी कमर कस ली है। इसके लिए चीन ने लैटिन अमेरिकी देशों के साथ हाथ मिलाने की तैयारी कर ली है। अमेरिका के साथ बढ़ते हुए टेंशन को कम करने के लिए ये कदम उठाया गया है।

शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप (सौ. सोशल मीडिया )
ताइपे (ताइवान): डोनाल्ड ट्रंप की ट्रेड पॉलिसी ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी थी। इसका सबसे ज्यादा असर चीन पर पड़ा था, जिसपर अमेरिका ने 145 प्रतिशत का टैरिफ लगाया था। अमेरिकी टैरिफ से पैदा होने वाले ट्रेड वॉर से निपटने के लिए चीन समेत अन्य देशों के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने की दिशा में अग्रसर है। चीन ने मंगलवार को बीजिंग में आयोजित एक प्रोग्राम में लैटिन अमेरिकी नेताओं के साथ मंच साझा कर एकजुट मोर्चा पेश किया।
चीन के नेताओं ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को अमेरिकी टैरिफ में बढ़ोतरी और अन्य पॉलिसी से पैदा होने वाली अनिश्चितता एवं अस्थिरता के बैंकग्राउंड में खुद को एक विश्वसनीय ट्रेड और ग्रोथ पार्टनर के रूप में पेश किया है। साथ ही अमेरिका और चीन ने हाल ही में एक-दूसरे पर लगाए भारी टैरिफ में से ज्यादातर पर 90 दिन की रोक लगाने को लेकर दोनों देशों के बीच सहमति बनने की सोमवार को जानकारी दी थी।
अमेरिका के साथ टेंशन कम करने के लिए कदम उठाने के साथ ही चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने यहां चीन-सीईएलएसी यानी लैटिन अमेरिकी व कैरेबियाई देशों के समुदाय फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि चीन विशुद्ध राजनीतिक तथा गुटीय टकराव की बढ़ती हुई स्थिति तथा एकतरफावाद एवं संरक्षणवाद की बढ़ती लहर से निपटने के लिए लैटिन देशों के साथ हाथ मिलाने को तैयार है। इस फोरम की शुरुआत 2015 में की गई थी। उन्होंने कहा है कि टैरिफ वॉर या ट्रेड वॉर से किसी की जीत नहीं होती।
सम्बंधित ख़बरें
Gansu Landslide: चीन के गांसु में भयंकर भूस्खलन, 21 लोगों की दर्दनाक मौत और 7 लोग घायल
Operation Hard Ball: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, 24 लोग किए गए गिरफ्तार
चीन में कुदरत का कहर: हुबेई में तूफान और बिजली गिरने से 8 की मौत, अब सुपर टाइफून ‘बावी’ का खतरा
प्रशांत महासागर में चीन का शक्ति प्रदर्शन, परमाणु मिसाइल का किया सफल परीक्षण; ऑस्ट्रेलिया ने बताया खतरनाक
चीन ने अमेरिकी टैरिफ को लेकर भी कई बार इसी तरह की बात कही है। फोरम में हिस्सा लेने वाले लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई अधिकारियों में चिली, ब्राजील और कोलंबिया के राष्ट्रपति शामिल हैं। शी ने चीन और लैटिन अमेरिकी देशों के बीच गहरे संबंध बनाने के लिए राजनीतिक आदान-प्रदान, इकोनॉमिक ग्रोथ, सांस्कृतिक तथा शैक्षणिक आदान-प्रदान और ग्लोबल सिक्योरिटी पर केंद्रित 5 कार्यक्रमों का ऐलान किया है।
उन्होंने इस सेक्टर से इंपोर्ट को बढ़ावा देने और चीनी कंपनियों को वहां अपना इंवेस्टमेंट बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने का वादा किया। शी ने लैटिन अमेरिकी तथा कैरेबियाई फाइनेंशियल हेल्प का सपोर्ट करने के लिए 66 अरब युआन यानी 9.2 अरब डॉलर की नई ‘क्रेडिट लाइन’ की भी घोषणा की। चीन ग्रीन एनर्जी, 5जी टेलीकॉम, डिजिटल इकोनॉमी, आर्टिफिशियस इंटेलीजेंस और ग्लोबल सिक्योरिटी में भी सहयोग बढ़ाने की प्लानिंग बना रहा है।
इस क्षेत्र के साथ चीन का ट्रेड तेजी से बढ़ रहा है, जो पिछले साल पहली बार 500 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया। इस ग्रोथ का एक बड़ा हिस्सा सोयाबीन तथा गोमांस सहित कृषि उत्पादों के बढ़ते चीनी इंपोर्ट के साथ ही क्रूड ऑयल, लौह अयस्क तथा महत्वपूर्ण खनिजों जैसे एनर्जी इंपोर्ट से आया है।
‘बेल्ट एंड रोड पहल’ यानी बीआरआई के माध्यम से इस सेक्टर में चीन के इंवेस्टमेंट में 5जी नेटवर्क स्थापित करना और पोर्ट्स और हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट का निर्माण शामिल है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोमवार को घोषणा की थी कि उनका देश औपचारिक रूप से बीआरआई में शामिल होगा। पनामा ने अमेरिका के दबाव में फरवरी में इस पहल से अलग होने का फैसला किया था। वह ऐसा करने वाला पहला लैटिन अमेरिकी देश है।
6000 रुपये से भी ज्यादा सस्ता हो गया है सोना, चांदी की चमक बरकरार
इस महीने की शुरुआत में, चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता बीवाईडी और स्टेनलेस स्टील निर्माता त्सिंगशान ने घोषणा की कि वे लिथियम की गिरती कीमतों के कारण चिली में लिथियम कैथोड प्लांट बनाने की योजना पर आगे नहीं बढ़ेंगे। इसके अलावा चीन अगले तीन वर्षों में सालाना लैटिन अमेरिकी राजनीतिक दलों के 300 सदस्यों को चीन आमंत्रित करने और 3,500 सरकारी छात्रवृत्ति एवं विभिन्न प्रकार की अन्य आदान-प्रदान सुविधा प्रदान करने की योजना बना रहा है। शी ने कहा कि पांच लैटिन अमेरिकी देशों को चीन की यात्रा के लिए वीजा छूट मिलेगी। इसके बाद अन्य देशों को भी यह सुविधा दी जाएगी। हालांकि यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि कौन से देश वीजा मुक्त होंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
China is preparing to join hands with latin american countries to deal with americas trade war
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














