- Hindi News »
- Business »
- Cafe Coffee Day Will Shut Down Soon Due To Bankrupcy
Cafe Coffee Day : कैफे कॉफी डे का होगा शटर डाउन, कंगाल होने की कगार पर है कंपनी
कैफे कॉफी डे की पेरेंट कंपनी सीडीईएल लंबे समय से परेशानी में चल रही है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने सुप्रीम कोर्ट की 21 फरवरी की टाइम लिमिट के अंदर अपना आदेश जारी करने में फेल रहने के बाद ये फैसला लिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

कैफे कॉफी डे (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कॉफी चेन में से एक कैफे कॉफी डे का इस समय बुरा समय चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी की दिवालिया प्रोसेस एक बार फिर से शुरू हो गई है। ये कॉफी लवर्स के लिए एक जोरदार झटका है।
कैफे कॉफी डे की पेरेंट कंपनी सीडीईएल लंबे समय से परेशानी में चल रही है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने सुप्रीम कोर्ट की 21 फरवरी की टाइम लिमिट के अंदर अपना आदेश जारी करने में फेल रहने के बाद ये फैसला लिया है।
सबसे पहले कंपनी के गलती की बात कर लेते हैं। कंपनी पर 2228 करोड़ के डिफॉल्ट का आरोप है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में मामला जाने के बाद से ही कंपनी पर प्रेशर बना हुआ है। हालांकि एनसीएलटी के आखिरी फैसले ना लेने के बाद भी कंपनी पर दिवालियापन की प्रोसेस फिर से शुरू हो गई है। अब इंवेस्टर्स और कॉरपोरेट सेक्टर की निगाहें नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल के आने वाले अगले आदेश पर टिकी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
AI Impact Summit 2026 में जेप्टो का जलवा: मेहमानों के लिए वेन्यू के अंदर ही बनाया डार्क स्टोर
भारत के जेन-जी का सोने पर भरोसा बढ़ा: म्यूचुअल फंड और क्रिप्टो से ज्यादा सुरक्षित मान रहे युवा
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ‘अवैध हिरासत’ याचिका पर सुनवाई से इनकार
Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी लाल निशान पर, IT शेयरों में दिखी तेजी
एनसीएलटी ने उठाया ये कदम
इससे पहले एनसीएलटी की चेन्नई ब्रांच ने कैफे कॉफी डे की पेरेंट कंपनी सीडीईएल के निलंबित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के द्वारा अपील पर सुनवाई पूरी होने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर निर्देश देते हुए इसे 21 फरवरी तक निपटाने का आदेश जारी किया था। हालांकि ऐसा हो नहीं पाया।
फैसला सुनाने में देरी होने के कारण एनसीएलटी की ओर से पारित पूर्व आदेश को निरस्त माना जाएगा। 22 फरवरी 2025 से कॉरपोरेट दिवाला जो सोल्यूशन प्रोसेस है, उसे दोबारा शुरू कर दिया गया है। इसकी जानकारी खुद कंपनी ने शेयर मार्केट को दी है। सीडीईएल ने शेयरों के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि एनसीएलटी का आखिरी आदेश आना अभी बाकी है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
28.4 करोड़ का डिफॉल्ड
सीडीईएल के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया 8 अगस्त 2024 को शुरू हुई थी, जब नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल यानी एनसीएलटी की बेंगलुरु बेंच ने आईडीबीआई ट्रस्टीशिप सर्विसेज लिमिटेड की याचिका को मंजूरी दी थी। इसमें 28.4 करोड़ के डिफॉल्ट का दावा किया गया था। कर्ज में डूबी इस कंपनी के संचालन की देखरेख के लिए एक आईआरपी को नियुक्त किया गया था। निलंबित बोर्ड ने इस फैसले को कोर्ट में चैलेंज किया। जिसके कारण एनसीएलटी ने 14 अगस्त 2024 को कारवाई पर रोक लगा दी थी।
Cafe coffee day will shut down soon due to bankrupcy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Salim Khan: सलमान के पिता सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती
Feb 17, 2026 | 01:14 PMबिना चखे पहचानें अंगूर मीठे हैं या खट्टे? खरीदने से पहले जान लें ये छोटा सा फर्क
Feb 17, 2026 | 01:12 PMशिवजयंती पर छत्रपति संभाजीनगर में डीजे पूरी तरह बंद, पुलिस का सख्त आदेश, कहा- शांति और स्वास्थ्य को प्राथमिकता
Feb 17, 2026 | 01:10 PMअधिकतर हवाई जहाज सफेद रंग के ही क्यों होते हैं? इसके पीछे छिपे हैं ये खास वैज्ञानिक और आर्थिक कारण
Feb 17, 2026 | 01:08 PMतारिक रहमान के शपथ से पहले देश छोड़कर भागने लगे यूनुस के करीबी! भ्रष्टाचार का शक, बांग्लादेश में मचा हड़कंप
Feb 17, 2026 | 01:06 PMमौत की पटरी पर नींद! CSMT के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर शराबी की करतूत, सतर्क मोटरमैन बना मसीहा
Feb 17, 2026 | 01:06 PMआज कितने बजे से लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानिए सूतक काल से जुड़ी पूरी जानकारी
Feb 17, 2026 | 01:05 PMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














