-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Budget »
- Nirmala Sitharaman Made Five New Announcements For The Middle Class In Budget 2024
बजट 2024 में मध्यम वर्ग का रखा गया खास ध्यान, निर्मला सीतारमण ने की पांच नई घोषणाएं
- Written By: अभिषेक सिंह
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट पेश करते हुए समाज के विभिन्न तबकों का न सिर्फ विशेष ध्यान रखा, बल्कि बजट पर मध्यम वर्ग का भी ध्यान रखने की कोशिश की गयी।

बजट में मिडिल क्लासे के लिए 5 योजनाओं का ऐलान (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट पेश करते हुए समाज के विभिन्न तबकों का न सिर्फ विशेष ध्यान रखा, बल्कि बजट पर मध्यम वर्ग का भी ध्यान रखने की कोशिश की गयी। युवाओं से लेकर किसानों तक को बड़ी सौगातें दी गई हैं।
बजट में मिडिल क्लास लोगों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। बजट में मिडिल क्लास लोगों को आर्थिक मोर्चे पर समृद्ध करने की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। इससे पहले फरवरी में पेश किए गए अंतरिम बजट में मिडिल क्लास लोगों के लिए आवास योजना भी शुरू करने की बात कही गई थी। इसके अलावा, मिडिल क्लास के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए रूफ टॉप सोलर एनर्जी का भी ऐलान किया था।
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि निकट भविष्य में हमारी सरकार मिडिल क्लास के लोगों के लिए सरकार कई योजनाएं बनाएगी। किराए के मकान में रहने वाले लोगों को अपना घर उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर आर्थिक सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। मोदी सरकार ने लोगों को अपना घर उपलब्ध कराने की दिशा में कमर कस ली है।
सम्बंधित ख़बरें
इस राज्य सरकार ने पेश किया बजट, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2.94 लाख करोड़ रुपये होगें खर्च
सेल के चेयरमैन ने महत्वपूर्ण खनिज मिशन में हिस्सा लेने की इच्छा जतायी, आईएसए स्टील कॉन्क्लेव में किया जाहिर
तेजी से बढ़ रही है ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन की संख्या, अब तक 30 करोड़ मजदूरों ने करवाया पंजीकरण
प्याज की माला पहनकर संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, ‘किसानों को MSP दो’ के लगाए नारे
पांच नई घोषणाएं
केंद्रीय वित्त मंत्री ने पांच नई घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री ने अपनी पहली घोषणा के बारे में बताते हुए कहा, “सभी औपचारिक क्षेत्रों में नए कर्मचारियों को एकमुश्त वेतन – ईपीएफओ में पंजीकृत लोगों को 15 हजार रुपये तक का सीधा हस्तांतरण।”
इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री ने शहरों में औद्योगिक पार्क भी बनाने का ऐलान किया है। इसमें एक करोड़ से भी अधिक युवाओं को प्रशिक्षण देने की घोषणा की है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि मध्यमवर्गीय परिवारों में युवाओं पर बड़ी जिम्मेदारी होती है। उन्हीं के सहारे पर पूरा परिवार टिका रहता है, जिसे ध्यान में रखते हुए हमने युवाओं को नौकरी देने के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू करने का फैसला किया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि मिडिल क्लास के लोगों के उत्थान के लिए एमएसएमई पर खास फोकस कर रहे हैं। हम आगामी दिनों में युवाओं के लिए रोजगार के नए–नए अवसर सृजित करने के लिए कई कदम उठाएंगे।
युवाओं को 10 लाख रुपए लोन की सुविधा
वित्त मंत्री ने मध्यमवर्गीय परिवारों को एजुकेशन प्राप्त करने में हो रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए एजुकेशन लोन की सुविधा विकसित की है। वित्त मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले मध्यमवर्गीय परिवार से जुड़े युवाओं को 10 लाख रुपए लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘जिन लोगों ने पहले ऋण लिया है और उसका भुगतान कर दिया है, उनके लिए मुद्रा ऋण की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए की जाएगी।’ मध्यम वर्ग के लिए, उन्होंने मानक कटौती 50 प्रतिशत बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दी और नई आयकर व्यवस्था का विकल्प चुनने वाले करदाताओं के लिए कर स्लैब में बदलाव किया। मानक कटौती के तहत आयकर की गणना करने से पहले वर्ष में अर्जित कुल वेतन में से निश्चित राशि घाटा दी जाती है।
यह भी पढें:- Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताई 9 प्राथमिकताएं, इन सेक्टर्स पर रहेगा फोकस
उन्होंने कहा कि इससे करदाताओं को नई कर व्यवस्था के तहत सालाना 17,500 रुपये तक की बचत होगी। नई व्यवस्था में कर की दरें कम हैं। हालांकि, इसमें कोई छूट भी नहीं है। रोजगार को बढ़ावा देने के लिए, बजट में कंपनियों के लिए प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। इसमें पहली बार काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक महीने के वेतन का भुगतान और रोजगार के पहले चार वर्षों में उनके सेवानिवृत्ति निधि योगदान के संबंध में नियोक्ताओं को प्रत्येक अतिरिक्त कर्मचारी के ईपीएफओ योगदान के लिए दो साल के लिए 3,000 रुपये प्रति माह तक का ‘रिम्बर्समेंट’ शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा, कौशल में सुधार के साथ छात्रों के लिए इंटर्नशिप के लिए एक कार्यक्रम चलाया जाएगा। उच्च शिक्षा के लिए रियायती कर्ज भी प्रदान किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में भारत की आधिकारिक बेरोजगारी दर 6.7 प्रतिशत आंकी गई है, लेकिन निजी एजेंसियां इसे कहीं अधिक ऊंचे स्तर पर रखती हैं। सीतारमण ने कहा कि सरकार का राजकोषीय घाटा 2024-25 में सकल घरेलू उत्पाद का 4.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह 2024-25 के लिए फरवरी में पेश अंतरिम बजट में अनुमानित 5.1 प्रतिशत से कम है। इसका कारण मजबूत कर संग्रह और भारतीय रिजर्व बैंक से अपेक्षा से अधिक लाभांश प्राप्ति है।
यह भी पढें:- बजट 2024: एमएसएमई के लिए ऋण गारंटी योजना लाई सरकार, अर्थव्यस्था को मिलेगी रफ्तार
उन्होंने सकल बाजार उधारी को मामूली घटाकर 14.01 लाख करोड़ रुपये कर दिया। वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में तीन करोड़ किफायती आवास इकाइयों के निर्माण के लिए सहायता, छोटे और मझोले उद्यमों को कर्ज सहायता प्रदान की गई है।
इसके अलावा, मुद्रा योजना के तहत छोटे उद्यमों के लिए कर्ज सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपये, 12 औद्योगिक पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव और अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए 1,000 करोड़ रुपये का उद्यम पूंजी कोष स्थापित करने का प्रस्ताव किया गया है। बजट में उधारियों को छोड़कर कुल प्राप्तियां 32.07 लाख करोड़ और व्यय 48.21 लाख करोड़ रहने का अनुमान लगाया गया है। शुद्ध कर प्राप्ति 25.83 लाख करोड़ रुपये अनुमानित है।
–एजेंसी इनपुट के साथ
Nirmala sitharaman made five new announcements for the middle class in budget 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














