-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Gold Silver Rate Today In India August 09 2026 Check Rates In Mumbai Delhi Chennai
Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी, जानिए आपके शहर में सोने-चांदी का भाव
- Written By: प्रिया सिंह
Gold-Silver Rate Today 09 August: सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल आया है, जिससे दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया।

सोने और चांदी का भाव (सोर्स- AI जनरेटेड)
Gold-Silver Rate Today In India: आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी है। कमजोर डॉलर और वैश्विक मांग से दोनों कीमती धातुओं को सहारा मिला है, जिससे इनके भाव आसमान छू रहे हैं और बाजार में निवेशकों में काफी हलचल देखने को मिल रही है।
देश में सोने की कीमतों में साप्ताहिक आधार पर बड़ा उछाल देखने को मिला है। इस सप्ताह 24 कैरेट सोने की कीमत 8,180 रुपये तक बढ़ी है, जबकि 22 कैरेट सोना भी 7,600 रुपये तक महंगा हुआ है। इसके साथ ही चांदी के भाव भी लगातार तेज हुए हैं, जिससे बाजार का रुख मजबूत बना हुआ है।
सोने और चांदी के रिकॉर्ड दाम
घरेलू बाजार में आज सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखी गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव तेजी के साथ 1,51,985 रुपये पर बंद हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: आज देश में सोने-चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी, जानिए प्रमुख शहर में सोने-चांदी का ताजा
क्या FSSAI के एक्शन पर फिरा पानी? डाबर के पक्ष में आया दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए पूरा मामला
Forex Reserve: डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया? भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में ऐतिहासिक तेजी, देखें आंकड़े
SBI Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा ₹21,121 करोड़ के पार, नतीजों के बाद शेयर में 3% की जोरदार तेजी
सोने की तरह चांदी भी इस सप्ताह चमकी है और इसने साप्ताहिक आधार पर 10,000 रुपये की बड़ी छलांग लगाई है। दिल्ली में आज प्रति 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,34,800 रुपये पर है। जबकि रिटेल मार्केट में चांदी का भाव रिकॉर्ड 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
भारतीय शहरों में सोने के रेट
भारत के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमतें काफी ऊंची बनी हुई हैं। दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,040 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,37,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,49,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
बाजार विशेषज्ञों का ताजा नजरिया
लेमन मार्केट्स के गौरव गर्ग के अनुसार, कमजोर डॉलर और मजबूत मांग से सोने ने जनवरी के बाद से सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं कोटक की कायनात चेनवाला ने बताया कि हाजिर चांदी 4% से अधिक बढ़कर 64 डॉलर प्रति औंस पर है और नजरें फेड की नीति पर हैं।
यह भी पढ़ें: Forex Reserve: डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया? भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में ऐतिहासिक तेजी, देखें आंकड़े
वैश्विक कारक और ब्याज दरें
वैश्विक बाजार में हाजिर सोना तेजी के साथ रिकॉर्ड 4,336.02 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्पॉट सिल्वर की कीमत भी बढ़कर 63.29 डॉलर प्रति औंस है। इस वैश्विक तेजी से भारतीय सर्राफा बाजारों में भी सोने और चांदी के दामों में बड़ी बढ़त देखी गई है।
पिछले दिन हाजिर सोना 84.74 डॉलर की बढ़त के साथ 4,325.43 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। वहीं हाजिर चांदी भी 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 64.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इन वैश्विक संकेतों से भारतीय बाजारों में इस सप्ताह तेजी का माहौल बना हुआ है।
Gold silver rate today in india august 09 2026 check rates in mumbai delhi chennai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी, जानिए आपके शहर में सोने-चांदी का भाव
Aug 09, 2026 | 10:26 AMयवतमाल में सोलर केबल चोरी का पर्दाफाश, तांबा निकाल कबाड़ में बेचते थे, स्कॉर्पियो समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Aug 09, 2026 | 10:25 AMदेवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबियत, आधी रात को आंदोलन खत्म कराने की हुई कोशिश? सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Aug 09, 2026 | 10:13 AMOhh My Dog Collection Day 2: ‘ओह माय डॉग’ की फीकी शुरुआत, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख
Aug 09, 2026 | 10:11 AMठाणे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी, सैटिस पुल की पहली लेन खुलने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Aug 09, 2026 | 10:09 AMBAN vs IND: भारत-बांग्लादेश सीरीज पर मंडराया संकट, शेख हसीना के बयान के बाद बिगड़े हालात; जानिए पूरा मामला
Aug 09, 2026 | 09:55 AMनासिक मनपा की महासभा में गड्ढों पर गदर: एंबुलेंस लेकर सभागार में घुसे पार्षद, मरीजों का वेश धरकर प्रदर्शन!
Aug 09, 2026 | 09:54 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














