BMW Group India के सीईओ नियुक्त हुए हरदीप सिंह बरार, विक्रम पावाह की लेंगे जगह
Hardeep Singh Barar: हरदीप सिंह बरार के पास भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग में तीस से अधिक वर्षों का अनुभव है, उन्होंने कई सीनियर मैनेजमेंट पदों पर काम किया है। किआ इंडिया में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
- Written By: मनोज आर्या
हरदीप सिंह बरार, (फाइल फोटो)
BMW Group India: दुनिया की मशहूर लग्जरी कार ब्रांड बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने अपने शीर्ष नेतृत्व में बड़े बदलाव की घोषणा की है। कंपनी ने हरदीप सिंह बरार को अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। वह 1 सितंबर 2025 से अपना कार्यभार संभालेंगे। बरार विक्रम पावाह की जगह लेंगे, जो बीएमडब्ल्यू ग्रुप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभाल रहे हैं। BMW ग्रुप के एशिया-प्रशांत, पूर्वी यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीन-फिलिप पैरेन ने कहा कि भारत BMW ग्रुप के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है और इस क्षेत्र के लिए हमारी लॉन्गटर्म सफलता रणनीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।
पैरेन ने आगे कहा कि हरदीप सिंह बरार के पास इस गतिशील बाजार का नेतृत्व करने और यहां BMW ग्रुप के संचालन को मजबूत करने के लिए भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग की व्यापक विशेषज्ञता और गहन समझ है। हम BMW ग्रुप इंडिया के रणनीतिक विकास में उनके अपार योगदान और इसके हालिया विकास में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए विक्रम पावाह को धन्यवाद देना चाहते हैं।
भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में 30 साल का अनुभव
हरदीप सिंह बरार के पास भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग में तीस से अधिक वर्षों का अनुभव है, उन्होंने कई सीनियर मैनेजमेंट पदों पर काम किया है। हाल ही में उन्होंने किआ इंडिया में सेल्स और मार्केटिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इससे पहले वह मारुति-सुजुकी, वोक्सवैगन पैसेंजर कार्स, जनरल मोटर्स, निसान मोटर और ग्रेट वॉल मोटर कंपनी सहित कई ब्रांडों में सेल्स, मार्केटिंग, कस्टमर एक्सपीरियंस, नेटवर्क डेवलपमेंट और कॉर्पोरेट पॉलिसी जैसे महत्पूर्ण कार्यों में भूमिका निभा चुके हैं। बरार ने पंजाब के थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है। वे हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के सीनियर एग्जीक्यूटिव लीडरशिप प्रोग्राम के पूर्व छात्र हैं।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Mahindra की दो इलेक्ट्रिक SUVs अब लंबी रेंज के साथ सस्ती भी, जानें डिस्कांउट
2017 से BMW ग्रुप के साथ हैं विक्रम पावाह
बता दें कि विक्रम पावाह 2017 से BMW ग्रुप के साथ हैं और उन्होंने भारत (2017 – 2018 और 2020 – 2025) के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया (2018 – 2020) में कंपनी के संचालन का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है। हाल के वर्षों में उन्होंने नए अवसरों और लक्षित समूहों के माध्यम से बाजार हिस्सेदारी का विस्तार करने और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, डिजिटलीकरण, खुदरा अनुभव और ग्राहक केंद्रितता को अगले स्तर तक ले जाने पर BMW ग्रुप इंडिया की नज़र को मजबूती से टिकाया है।
