-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Bayer South Asia President Statement On India Becoming A Developed Nation
विकसित भारत के रास्ते में पिछड़ी कृषि साबित हो सकती है राह का रोड़ा
- Written By: अपूर्वा नायक
बायर दक्षिण एशिया के अध्यक्ष साइमन विबुश ने भारत के 2047 तक विकसित देश बनने के दावे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि जब तक भारतीय कृषि में आधुनिकीकरण नहीं कर लिया जाता तब तक देश आगे नहीं बढ़ सकता है।

भारतीय कृषि (सौजन्य : सोशल मीडिया)
पानीपत : भारत लगातार अपने प्रयासों से विकसित देश बनने की ओर अग्रसर हो रहा है, लेकिन ये इतना आसान नहीं होगा। इस रास्ते पर चलते हुए हमारे देश को कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इसी कड़ी में जर्मनी की रसायन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बायर के दक्षिण एशिया परिचालन के प्रमुख ने अपना मत व्यक्त किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि भारत के 2047 तक विकसित देश बनने के सपने में पिछड़ी कृषि खलल डाल सकती है। अगर 2047 तक भारत विकसित देश बनना चाहता है, तो देश के किसानों को आधुनिकीकरण को अपनाना पड़ेगा। हालांकि उन्होंने सरकार के द्वारा कृषि में बदलावों के लिए किए जाने वाले प्रयासों की सराहना भी की है।
बायर दक्षिण एशिया के अध्यक्ष साइमन विबुश ने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा, “पिछड़ी कृषि से आप विकसित राष्ट्र नहीं बन सकते।” उन्होंने कहा, “नई सरकार की ओर से हमें जो अनेक पहल सुनने को मिल रही हैं, वे स्पष्ट रूप से भारतीय कृषि के आधुनिकीकरण पर केंद्रित हैं।”
नवीन यौगिकों को प्राथमिकता
विबुश ने कहा कि भारत तेजी से विनियामक प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण कर रहा है और नवीन यौगिकों को प्राथमिकता दे रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन “रातोरात नहीं होता”। नियामकीय देरी के बारे में उन्होंने कहा, “हम अब नए अभिनव यौगिकों को प्राथमिकता देने और तेजी से आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा देख रहे हैं। यह एक स्पष्ट संकेत है कि जो हमने अतीत में देखा है वह वह नहीं है जो हम भविष्य में देखेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
विकसित भारत की नींव मजबूत, 12 वर्षों में 11वें से चौथे स्थान पर पहुंची देश की अर्थव्यवस्था; मुरलीधर मोहोल
‘इन्विजनिंग इंडिया’ के दूसरे संस्करण का विमोचन, संजय देशमुख की पुस्तक में 2047 के विकसित भारत का रोडमैप
महाराष्ट्र कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला; नए AI और IT विभाग के गठन को मंजूरी, महावितरण का होगा वित्तीय पुनर्गठन
हम्पी चिंतन शिविर: निर्मला सीतारमण ने AI और डिजिटल टूल्स पर दिया जोर, आसान होगा बिजनेस करना
कीटनाशकों की तुलना में अधिक
बायर दक्षिण एशिया के लिए फसल विज्ञान के ‘कंट्री डिवीजनल हेड’ वीबुश ने कहा कि कंपनी भारत में खरपतवारनाशकों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है, जो कि कृषि में बढ़ती श्रम की कमी को पूरा करने के लिए है। यह कोविड-19 महामारी के बाद से और अधिक गंभीर हो गई है। उन्होंने कहा कि भारत में खरपतवारनाशकों में निवेश इस समय कीटनाशकों की तुलना में अधिक है।
कृषि में श्रमिकों की कमी
विवुश ने कहा, “हम भारत में कृषि में श्रमिकों की कमी देख रहे हैं। इसका मतलब हमें उन खरपतवारों से निपटने के लिए अधिक खरपतवारनाशकों की आवश्यकता है जिनके बारे में आप बात कर रहे हैं जैसे साइपरस रोटंडस, सिनोडोन डेक्टीलॉन और फालारिस माइनर।”
मौजूदा खरपतवारनाशक अभी भी प्रभावी
उन्होंने कहा कि हालांकि भारत में ऐतिहासिक रूप से कम उपयोग के कारण मौजूदा खरपतवारनाशक अभी भी प्रभावी हैं, लेकिन कंपनी भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयारी कर रही है, क्योंकि खरपतवारों में इनके प्रति प्रतिरोध विकसित हो रहा है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bayer south asia president statement on india becoming a developed nation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Curry Leaves Benefits: करी पत्ते के लाजवाब फायदे, डायबिटीज से लेकर बालों और पाचन तक, जानिए क्यों है यह सुपरफूड
Jul 22, 2026 | 09:06 AMनागपुर से इतना खास लगाव क्यों रखते हैं देवेंद्र फडणवीस? तस्वीरों में जानिए सफर!
Jul 22, 2026 | 09:01 AMIran Attack Kuwait: ईरान ने कुवैत के वाटर प्लांट्स पर किया बड़ा हमला, 90% आबादी के सामने जल संकट
Jul 22, 2026 | 08:59 AMअजीत पवार और बारामती: सात बार विधायक बनने से लेकर बारामती मॉडल गढ़ने तक का राजनीतिक सफर
Jul 22, 2026 | 08:56 AMMP विधानसभा: मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन, उमंग सिंघार और विजयवर्गीय में बहस
Jul 22, 2026 | 08:51 AMईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाकिस्तान ने शुरू की सौदेबाजी! अमेरिका से मांगे 10 अरब डॉलर
Jul 22, 2026 | 08:46 AMयुवाओं के सामने उद्धव ने सिर झुकाया, जंतर-मंतर पर CJP के मंच से भरी हुंकार, बोले- महाराष्ट्र आपके साथ है
Jul 22, 2026 | 08:32 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














