- Hindi News »
- Business »
- Bangladesh Transfered 8300 Crore Rupees To Adani Power
Gautam Adani: बत्ती न गुल होने के डर से बांग्लादेश ने गौतम अडानी के अकाउंट में भेजे रुपये, 900 मिलियन डॉलर का भुगतान अभी भी बाकी
देश के दिग्गज बिजनेसमैन गौतम अडानी ने पड़ोसी देश बांग्लादेश के साथ बिजली सप्लाई को लेकर कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था। हालांकि बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद अडानी पावर ने बिजली सप्लाई को आधा कर दिया था।
- Written By: अपूर्वा नायक

गौतम अडाणी, (चेयरमैन, अदाणी ग्रुप)
नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन गौतम अडानी को लेकर बांग्लादेश से एक बहुत अच्छी खबर मिली हैं। भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश ने गौतम अडानी की कंपनी अडानी पावर को अपने बकाए का एक हिस्सा सक्सेसफुली चुका दिया हैं। साल 2017 में साइन एक पावर सप्लाई एग्रीमेंट के अंतर्गत टोटल 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर में से 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर का अब तक भुगतान किया जा चुका हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में ये कहा गया है कि कुछ समय पहले ही बांग्लादेश में इकोनॉमिक और पॉलिटिकल चैलेंजेस देखने के लिए मिले थे, जिसके बाद बांग्लादेश की ओर से इस राशि का भुगतान करना ये बताता है कि वहां की इकोनॉमी पटरी पर वापस आ रही है।
साल 2022 में रूस और यूक्रेन वॉर के असर से बांग्लादेश इंपोर्ट कॉस्ट में बढ़त से जूझ रहा था, जिसके कारण उसकी इकोनॉमी पर प्रेशर पड़ रहा था। पिछले साल ही अगस्त के महीने में स्थिति और भी ज्यादा बदतर हो गई थी, जब राजनीतिक प्रेशर के कारण देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके कारण बांग्लादेश को इंपोर्टेड बिजली का भुगतान करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा था और अडानी पावर को देश को अपनी बिजली सप्लाई आधी करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। पिछले कुछ महीनों में इस स्थिति में सुधार देखा जा रहा हैं।
100 प्रतिशत पावर सप्लाई शुरू
अडानी पावर के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर यानी सीएफओ दिलीप झा के अनुसार, कंपनी ने अब बांग्लादेश को पूरी बिजली सप्लाई करना फिर से शुरू कर दिया है। असल में, बांग्लादेश से मिलने वाले भुगतान को अब मंथली बिलिंग अमाउंट से ज्यादा है। पिछले गुरूवार को कंपनी की इनकम रिपोर्ट के बाद एक्सपर्ट्स से बातचीत के दौरान झा ने ये कहा था कि हम बांग्लादेश को पूरी इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई कर रहे हैं। हमें अब जो बकाया भुगतान मिल रहा है, वो मंथली बिलिंग से ज्यादा है। मौजूदा भुगतानों ने न सिर्फ मौजूदा बिलों को कवर किया है, बल्कि पुराने बकाया को भी कम करना शुरू कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
SEBI New Rules: एआईएफ नियमों में बड़ा बदलाव, फंड लॉन्च करना हुआ आसान; जानें क्या है नया ‘फास्ट-ट्रैक’ नियम
Bank Holidays May 2026: मई में छुट्टियों की भरमार! 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट
Share Market: तेल की आग में झुलसा शेयर बाजार, 582 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में 180 अंकों की गिरावट
8th Pay Commission: नए वेतन आयोग पर बड़ी खबर, सरकार ने 31 मई तक बढ़ाई ये डेडलाइन; आपकी सैलरी पर क्या असर?
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
अडानी पावर ने जतायी उम्मीद
अडानी पावर ने ये उम्मीद जतायी है कि ये ट्रेंड जारी रह सकता है और बाकी के 900 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान भी जल्द ही किया जा सकता हैं। झा ने कहा है कि हमें उम्मीद है कि न सिर्फ हमें चालू महीने के बिल का बराबर भुगतान मिलता रह सकता है, बल्कि पुराने बकाया भी चुकाए जा सकते हैं। ये पॉजिटिव डेव्हलप्मेंट बांग्लादेश और अडानी पावर के बीच में फाइनेंशियल एग्रीमेंट में मजबूत सुधार का इशारा देता है। ये पिछली कठिनाइयों के बाद एनर्जी सहयोग बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। अगर भुगतान की वर्तमान रफ्तार जारी रहती है, तो बाकी लोन जल्द ही पूरी तरीके से चुकाया जा सकता है।
Bangladesh transfered 8300 crore rupees to adani power
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली मेट्रो 2 घंटे लेट, यात्रियों में हाथापाई! कॉलर पकड़कर भिड़े दो पैसेंजर, वीडियो वायरल
May 01, 2026 | 01:25 PMMP News: टाइगर स्टेट के कान्हा रिजर्व में एक बाघिन और उसके चार शावकों की मौत; सामने आई चौंकाने वाली वजह
May 01, 2026 | 01:23 PMKalyan Badlapur Section Night Block: लोकल सेवाएं बंद, कई ट्रेनें डायवर्ट
May 01, 2026 | 01:19 PMCM फडणवीस ने किया मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट का लोकार्पण, मुंबई-पुणे के बीच की दूरी हुई कम, देखें तस्वीरें
May 01, 2026 | 01:05 PMनंदुरबार में बर्ड फ्लू का तांडव; 1.40 लाख मुर्गियों को मारने का आदेश, पोल्ट्री उद्योग में दहशत
May 01, 2026 | 01:02 PMकाशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में जूता पहन कर गए पीएम मोदी! सुप्रिया श्रीनेत ने किया कटाक्ष, आखिर सच क्या है?
May 01, 2026 | 12:50 PMसीएम का बड़ा फैसला, भीषण गर्मी में छात्राओं को राहत; नागपुर हॉस्टल में लगेंगे 600 कूलर
May 01, 2026 | 12:46 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














