-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Bad News For Youth Looking For White Collar Jobs
व्हाइट-कॉलर नौकरी ढूंढ़ने वाले युवाओं के लिए आयी बेड न्यूज, घट गई नौकरियों की संख्या
- Written By: अपूर्वा नायक
जनरेटिव एआई इंडियन कंपनियों के लिए महज चर्चा का विषय न होकर तेजी से एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनिवार्यता हो गई है और ज्यादातर कारोबारी दिग्गज आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई को प्राथमिकता दे रहे हैं।

जॉब (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : व्हाइट-कॉलर नौकरी ढूंढ़ने वाले युवाओं के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रिटेल, ऑयल एंड गैस और एजुकेशन सेक्टर्स में होने वाली भर्तियों की संख्या में भारी गिरावट आने के कारण भारत के व्हाइट कॉलर यानी ऑफिस में बैठकर काम करने वाले जॉब मार्केट में सिलेक्शन के रिजल्ट में मार्च के महीने में सालाना आधार पर 1.4 प्रतिशत की गिरावट आयी है।
बुधवार को जारी होने वाली एक रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आयी है। जॉबस्पीक इंडेक्स के आंकड़ों पर आधारित नौकरी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ऑफिस में बैठकर काम करने वालों की भर्ती मार्च, 2025 में पिछले साल की इसी समान अवधि की तुलना में स्थिर रही है। इस रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस साल मार्च,2024 की तुलना में कुछ सेक्टरों में भर्तियां कम रही है, जिनमें रिटेल सेक्टर में 13 प्रतिशत, ऑयल एंड गैस सेक्टर में 10 प्रतिशत और एजुकेशन सेक्टर में 14 प्रतिशत गिरावट शामिल है।
आईटी सेक्टर में आयी भारी गिरावट
सूचना प्रौद्योगिकी यानी आईटी सेक्टर में 3 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जो मार्च, 2024 में 16 प्रतिशत सिकुड़न से सुधार को दर्शाता है। दिलचस्प बात यह है कि आईटी के अंतर्गत, उभरती टेक्नोलॉजी उप-क्षेत्र जिसमें क्रिप्टो और ब्लॉकचेन जैसी टेक्नोलॉजीज में काम करने वाली कंपनियां शामिल हैं, इसमें 36 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। साथ ही, आईटी स्टार्टअप ने भी मार्च 2025 में 11 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। नौकरी जॉबस्पीक एक मंथली इंडेक्स है जो नौकरी डॉट कॉम पर नौकरी के लिए दर्ज आवेदकों के आंकड़ों के आधार पर रिक्रूटर्स द्वारा नई नौकरी की लिस्टेड और नौकरी से संबंधित खोजों के आधार पर इंडियन जॉब मार्केट और नियुक्ति गतिविधियों की जानकारी देता है।
सम्बंधित ख़बरें
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
भारतीय कंपनियों का एआई अपनाने पर जोर
जनरेटिव एआई इंडियन कंपनियों के लिए महज चर्चा का विषय न होकर तेजी से एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनिवार्यता हो गई है और ज्यादातर कारोबारी दिग्गज आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई को प्राथमिकता दे रहे हैं। एक रिपोर्ट में यह आकलन पेश किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 54 प्रतिशत मानव संसाधन यानी एचआर प्रोफेशनल्स ने नौकरी के लिए आने वाले एप्लीकेशन में से केवल आधे या उससे भी कम आवेदकों के पास सभी जरूरी एवं पसंदीदा योग्यताएं होने की बात कही है। एचआर प्रोफेशनल्स के लिए सही तकनीकी कौशल 61 प्रतिशत और लोगों से जुड़ने का कौशल यानी सॉफ्ट स्किल यानी 57 प्रतिशत वाले उम्मीदवारों को ढूंढना सबसे बड़ी चुनौती है।
Bad news for youth looking for white collar jobs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














