- Hindi News »
- Business »
- Ayush Wellness Share Gives 4900 Percent Profit
4 रुपये के शेयर ने करा दी करोड़ों की कमाई, शेयरों में तूफानी तेजी आयी
मेडिसिन सेक्टर की दिग्गज कंपनी आयुष वेलनेस के शेयर ने निवेशकों को जबरदस्त प्रॉफिट दे दिया है। इस कंपनी के शेयर में लगभग 4900 प्रतिशत का उछाल देखने के लिए मिल रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक

शेयर बाजार
भारतीय शेयर बाजार में आयुष वेलनेस के स्टॉक इंवेस्टर्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रहे हैं। इन स्टॉक ने 5 सालों में 4 रुपये से शुरु होकर 4900 प्रतिशत की बढ़त के साथ जोरदार छलांग लगायी है। मंगलवार के कारोबारी दिन में इस शेयर ने अपर सर्किट हासिल किया है, जिसके बाद से इंवेस्टर्स की नजर इस मल्टीबैगर स्टॉक पर रूक गई हैं।
आयुष वेलनेस की घोषणा
आयुष वेलनेस ने 1 जुलाई को एक बड़ा बिजनेस अपडेट दिया है। कंपनी ने आयुष हेल्थ नाम से एक नाम से टेलीकंसल्टेशन और पेशेंट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस प्लेटफॉर्म में वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों ही मिलेंगे। कंपनी ने मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई को ये जानकारी दी है कि कंपनी के इस कदम के माध्यम से वे 1.62 बिलियन डॉलर के टेलीमेडिसिन और हेल्थकेयर रिकॉर्ड मैनेजमेंट मार्केट में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकती हैं।
शेयरों में आयी तूफानी तेजी
1 जुलाई को बीएसई पर आयुष वेलनेस का शेयर 206.95 रुपये पर ओपन हुआ था, जो पिछले सेशन के क्लोज रेट 202.90 रुपये से 2 प्रतिशत ज्यादा था। इस प्राइस का अपर सर्किट बैंड भी था, जिसके कारण शेयर दिनभर लॉक रहा था। पिछले 1 साल में इस शेयर में 950 प्रतिशत की शानदार रैली देखने के लिए मिली है। अगर 5 सालों के परफॉर्मेंस की बात की जाए, तो ये शेयर 4 रुपये से शुरु होकर 206.95 रुपये तक पहुंच गया है। जिसका सीधा मतलब है कि इंवेस्टर्स को 4900 प्रतिशत का बंपर रिटर्न मिला है। इसके अनुसार अगर कोई इंवेस्टर इस शेयर में 2 लाख रुपये का निवेश करता, तो उसका प्रॉफिट बढ़कर 1 करोड़ रुपये तक हो जाता था।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी की अपील के बाद सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर, सोना ₹1.5 लाख के पार, पर चांदी के गिरे भाव
Share Market: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75441 और निफ्टी 23675 पर खुला
Petrol-Diesel के दामों में फिर उछाल! आज सुबह जारी हुईं नई कीमतें, यहां चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
इन सरकारी स्कीम्स से होगी आपकी बंपर कमाई, FD से ज्यादा मिलेगा फायदा
इंवेस्टर्स की हुई बल्ले-बल्ले
आयुष वेलनेस का ये परफॉर्मेंस इसे मल्टीबैगर स्टॉक की कैटेगरी में लेकर आ गया है। जिस शेयर को कभी 4 रुपये में खरीदा गया था, अब वही शेयर इंवेस्टर्स को करोड़ों की कमाई करवा रहा है। कंपनी के इस नए बिजनेस वेंचर ने इंवेस्टर्स का भरोसा और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। टेलीमेडिसिन और हेल्थकेयर सेक्टर में बढ़ती डिमांड के कारण इस शेयर में और भी ज्यादा उछाल आने की उम्मीद की जा सकती हैं।
डिसक्लेमर : ये आर्टिकल सिर्फ जारी जानकारी के लिए लिखा गया है। नवभारत अपने पाठकों से इस आर्टिकल के आधार पर निवेश करने की किसी भी प्रकार की कोई सलाह नहीं देता हैं। कृपया निवेश से पहले किसी मार्केट एक्सपर्ट से राय जरूर लें।
Ayush wellness share gives 4900 percent profit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जंगल में जहां मशीनें हार मान जाती हैं, वहां हाथी बनता है असली हीरो! वायरल वीडियो ने जीता दिल
May 19, 2026 | 06:56 PMNEET Paper Leak का केंद्र बना महाराष्ट्र, नागपुर-चंद्रपुर में भी CBI की छापेमारी, अब तक 10 गिरफ्तार
May 19, 2026 | 06:47 PMGanga Dussehra 2026: 25 मई को है गंगा दशहरा, इस दुर्लभ संयोग में दान की ये चीजें खोलेंगी बंद किस्मत के ताले
May 19, 2026 | 06:42 PMसागर के मंदिर में खुदाई के दौरान निकला खजाना, मिले चांदी के सिक्के; 100 साल से ज्यादा पहले किए गए थे दफन
May 19, 2026 | 06:39 PMMP Anganwadi co-location: एक परिसर में लगेंगे आंगवाड़ी और स्कूल ,छोटे बच्चों की झिझक को खत्म करने का प्रयास
May 19, 2026 | 06:38 PMसिर्फ 100 रुपये बचाने के चक्कर में पड़ सकता है 10,000 का भारी चालान, गाड़ी चलाते हैं तो तुरंत चेक करें ये कागज
May 19, 2026 | 06:38 PMHoliday Activity: छुट्टियों में बोर हो रहें बच्चे, तो उनके साथ करें ये मजेदार एक्टिविटी; दूर होगी बोरियत
May 19, 2026 | 06:33 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














