अनिल अंबानी को बड़ी राहत, घाटे से मुनाफे में आई कंपनी; शेयरों में रिकॉर्ड उछाल

Reliance Infrastructure Share Price: अनिल अंबानी की नेतृत्व वाली रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर पिछले पांच सालों में रिकॉर्ड स्तर पर उछले हैं और अब तक यह 1150 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।
Reliance Infrastructure Share Price
अनिल अंबानी (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Reliance Infrastructure Share Price: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में आज सोमवार को बड़ी उछाल देखने को मिल रही है। कंपना की शेयर बीएसई पर 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 358 रुपये पर पहुंच गया। शेयरों में आई तेजी के कारण रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर घाटे से निकलकर फायदे में आई गई है, पहली तिमाही में कंपनी ने रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया है।

चालू वित्त वर्ष के पहले क्वार्टर में अनिल अंबानी की कंपनी को 59.84 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। हालांकि, बीते साल इस अवधी के दौरान कंपनी को 233.74 करोड़ का घाटा हुआ था। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर अब पूरी तरह कर्ज से बाहर निकल चुकी है। कंपनी के ऊपर बैंक या किसी वित्तीय संस्थानों को कई कर्ज नहीं है।

पहली तिमाही में कंपनी कुल कमाई

कंपनी द्वारा जारी किए गए तिमाही नतीजे के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के पहले क्वार्टर अप्रैल-जून में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की कुल कमाई 6035.59 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी अवधी के दौरान कंपनी की कुल आय 7,256.21 करोड़ रुपये थी। तिमाही आधार पर रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की कुल इनकम में काफी अच्छी ग्रोथ हुई थी। मार्च 2025 तिमाही में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की टोटल इनकम 4,268.05 करोड़ रुपये थी। तिमाही आधार पर कंपनी की कुल आय 41 प्रतिशत बढ़ी है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडिटेडे EBITDA सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर 1494 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

5 साल में रिकॉर्ड स्तर पर उछला कंपनी का शेयर

अनिल अंबानी की नेतृत्व वाली रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर पिछले पांच सालों में रिकॉर्ड स्तर पर उछले हैं और अब तक यह 1150 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। कंपनी के शेयर 31 जुलाई 2020 को 27.85 रुपये पर थे। लेकिन आज 28 जुलाई 2025 को कंपनी का शेयर 358 रुपये पर जा पहंचा है। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 355 प्रतिशत से अधिक तेजी देखने को मिली है। पिछले दो साल में कंपनी के शेयर 198 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए हैं। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 425 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो 188.25 रुपये है।

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर ने रविवार को जानकारी देते हुए कहा कि ईडी के सर्च ऑपरेशन पूरे हो गए हैं। कंपनी के एग्जिक्यूटिव्स ने अथॉरिटीज को पूरा जांच के दौरान पूरी तरह से सहयोग किया। कंपनी ने बताया कि ईडी के एक्शन का कंपनी के बिजनेस ऑपरेशंस, फाइनेंशियल परफार्मेंस, शेयरहोल्डर्स, कर्मचारी और दूसरे स्टेकहोल्डर्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com