- Hindi News »
- Business »
- Anil Ambani Under Ed Scanner Raids Enter Day Three
आखिर क्यों फंसते जा रहे हैं अनिल अंबानी? तीसरे दिन भी जारी ED छापेमारी
ED Raid on Anil Ambani: अनिल अंबानी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी आज तीसरे दिन भी जारी है। ये रेड ये छापेमारी यस बैंक ऋण घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जाँच के सिलसिले में की जा रही है।
- Written By: अभिषेक सिंह

अनिल अंबानी (डिजाइन फोटो)
ED Raid on Anil Ambani: मुंबई में दिग्गज उद्योगपति अनिल अंबानी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी आज तीसरे दिन भी जारी है। यह छापेमारी गुरुवार सुबह शुरू हुई थी। केंद्रीय एजेंसी ने अनिल अंबानी के रिलायंस समूह से जुड़ी कंपनियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी यस बैंक ऋण घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है।
कभी दुनिया के शीर्ष अमीरों में शामिल अनिल अंबानी की कई कंपनियां दिवालिया प्रक्रिया से गुज़र रही हैं या उन्हें बेच दिया गया है। एसबीआई ने अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस को धोखाधड़ी करने वाला घोषित किया है। ईडी अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि यस बैंक ने 2017 से 2019 के बीच अनिल अंबानी की कंपनी को लगभग 3,000 करोड़ रुपये के ऋण दिए थे।
अनिल अंबानी पर क्या हैं आरोप?
आरोप है कि ये ऋण समूह की फर्जी कंपनियों और अन्य कंपनियों को दिए गए थे। बाद में इस पैसे को कहीं और स्थानांतरित कर दिया गया। जांचकर्ताओं को ऐसे सबूत भी मिले हैं जिनसे पता चलता है कि यस बैंक के अधिकारियों, जिनमें बैंक के प्रमोटर भी शामिल हैं, को रिश्वत दी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
ED का डबल अटैक! AAP नेता दीपक सिंगला के घर पर छापा, दिल्ली से गोवा तक मची खलबली
Gold-Silver Rate: झटके के बाद संभला सराफा बाजार, रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचे दाम! जानें लेटेस्ट रेट
Gold-Silver Rate Today: सोने में एक हफ्ते में 6,540 रुपये का बड़ा उछाल, चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई
कर्ज में डूबी कई कंपनियां
2018 में, अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह का कुल कर्ज 1.8 लाख करोड़ रुपये था। रिलायंस कम्युनिकेशंस पर लगभग 40,413 करोड़ रुपये का कर्ज था। रिलायंस पावर पर 18,766 करोड़ रुपये, रिलायंस होम फाइनेंस पर 11,540 करोड़ रुपये, रिलायंस कैपिटल पर 26,086 करोड़ रुपये और रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग पर 12,800 करोड़ रुपये का कर्ज था।
बैंकों को हुआ भारी नुकसान
रिलायंस इंफ्रा हाल ही में कर्ज मुक्त हुई है। इस कंपनी ने डीएमआरसी, एनएचएआई और गोवा सरकार से 6,300 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया मांगा है। इन कंपनियों को कर्ज देने वाले बैंकों को भारी नुकसान हुआ है। एनसीएलटी द्वारा स्वीकृत समाधान योजनाओं से वे 1% (रिलायंस कम्युनिकेशंस) से 37% (रिलायंस कैपिटल) तक की वसूली कर चुके हैं।
कभी अर्श पर थें अनिल अंबानी
वर्ष 2008 में, वे 42 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति थे। उस समय उनकी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण अपने चरम पर था। आरकॉम का बाज़ार पूंजीकरण 1,69,000 लाख करोड़ रुपये, रिलायंस पावर का 1,01,700 करोड़ रुपये, रिलायंस कैपिटल का 67,300 करोड़ रुपये, रिलायंस एनर्जी का 58,300 करोड़ रुपये और आरएनआरएल का 34,000 करोड़ रुपये था।
यह भी पढ़ें: ED एक्शन से अनिल अंबानी को हुआ भारी नुकसान, रिलायंस इंफ्रा के शेयर गिरे
कंगाल हो चुके हैं अनिल अंबानी!
आज, रिलायंस इंफ्रा का बाज़ार पूंजीकरण 13,549 करोड़ रुपये और रिलायंस पावर का 23,458 करोड़ रुपये है। फरवरी 2020 में, अनिल अंबानी ने ब्रिटेन की एक अदालत में खुद को दिवालिया घोषित कर दिया था। उन्होंने एक हलफनामे में कहा था, ‘मेरी कुल संपत्ति शून्य है। मेरे खर्चे मेरी पत्नी और परिवार वहन कर रहे हैं। मेरे पास कोई सार्थक संपत्ति नहीं है। मेरे पास कोई नौका, कार या जेट नहीं है।
Anil ambani under ed scanner raids enter day three
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














