-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Anil Ambani Birthday Special
Birthday Special: वो बिजनेस टाइकून जिसे परिवार ने किया मोहब्बत से दूर, लेकिन एक तूफान ने बना दिया एक-दूसरे का हमसफर
- Written By: अपूर्वा नायक
रिलायंस ग्रुप की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के अनिल अंबानी देश के दिग्गज बिजनेसमैन है। जितना उतार-चढ़ाव भरा उनका करियर रहा है, उतनी ही जटिल उनकी प्रेम कहानी भी रही है।

अनिल अंबानी और टीना अंबानी (सौ. सोशल मीडिया )
रिलायंस इंडस्ट्रीज का नाम आज दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार हैं। मशहूर बिजनेसमैन धीरूभाई अंबानी को विरासत को उनके दोनों बेटे मुकेश और अनिल आगे बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। जहां एक ओर मुकेश अंबानी एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन के तौर पर जाने जाते हैं, तो वहीं उनके छोटे भाई के सितारे गर्दिशत में नजर आते हैं।
रिलायंस इंफ्रावेंचर के चेयरमैन अनिल अंबानी का जन्म 4 जून 1959 को तत्कालीन बॉम्बे स्टेट में हुआ था। इस साल अनिल अंबानी अपना 66वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनिल अंबानी का बॉलीवुड से खास रिश्ता हैं? आइए आपको बताते हैं कि अनिल अंबानी का फिल्मी जगत से क्या नाता है?
बॉलीवुड कनेक्शन
आपको बता दें कि अनिल अंबानी की पत्नी टीना मुनीम एक समय की चर्चित अभिनेत्री रह चुकी हैं। टीना एक गुजराती जैन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इन दोनों की लवस्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं हैं। आइए आज आपको अनिल अंबानी और टीना मुनीम की लवस्टोरी के बारे में बताते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बुल्स और बियर्स की जंग के बाद संभला बाजार,152 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; जानिए किन शेयरों ने भरी उड़ान
धूत ट्रांसमिशन का IPO आया, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें निवेश की पूरी डिटेल
Share Market में मंदी की आहट? लगातार बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
टीना अंबानी और अनिल अंबानी की पहली मुलाकात एक शादी में अजनबियों की तरह हुई थी। अनिल के लिए ये पहली नजर का पहला प्यार था, उन्होंने जब से टीना को देखा था, उनके दीवाने हो गए थे। हालांकि बॉलीवुड की अभिनेत्री होने के कारण अंबानी परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, लेकिन अनिल की जिद के आगे परिवार को हार माननी पड़ी।
महाराष्ट्र की बारिश ने दिल्ली में भी लाया भूचाल, आने वाले महीनों में रुलाएंगें प्याज के दाम
भूकंप ने बदली जिंदगी
परिवार के द्वारा रिश्तें को मंजूरी ना मिलने के कारण दोनों का ब्रेकअप हो गया था, लेकिन फिर 1989 में आए एक भूकंप ने इन दोनों की जिंदगी बदल डाली। दरअसल, साल 1989 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक बड़ा भूकंप आया था, जिस दौरान टीना वहीं मौजूद थी। जिसके बाद तुरंत अनिल ने टीना का नंबर ढूंढ़ा और फोन पर उनका हाल जाना, जिसके बाद से दोनों के बीच दोबारा बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया था। ऐसे में बेटे की जिद के आगे परिवार को झुकना पड़ा। आखिर में अंबानी परिवार शादी के लिए राजी हो गया और साल 1991 में अनिल अंबानी और टीना मुनीम दोनों की शादी हो गई। हालांकि शादी के बाद टीना ने अपने फिल्मी करियर से दूरी बना ली। टीना और अनिल के दो बेटे हैं, जिनका नाम जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी हैं।
Anil ambani birthday special
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गूंगी गुड़िया विवाद में कूदी करुणा शर्मा, जय पवार से पूछा क्या धनंजय मुंडे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
Aug 05, 2026 | 05:20 PMतब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
Aug 05, 2026 | 05:16 PMअवैध शराब पर सख्ती, हजारों मुकदमे और लाखों लीटर शराब जब्त; फिर भी यूपी की जनता ने पिए ₹20,862 करोड़ की शराब
Aug 05, 2026 | 05:13 PMदतिया को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष; घनश्याम पिनोरिया और आशुतोष तिवारी का नाम रेस में आगे
Aug 05, 2026 | 05:09 PMLakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Aug 05, 2026 | 05:03 PMदिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 11 विदेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 05:01 PMPM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
Aug 05, 2026 | 04:59 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














