Airtel को लगा तगड़ा झटका! तीसरी तिमाही में 55% गिरा मुनाफा; क्या अब बढ़ेंगे आपके मोबाइल रिचार्ज के दाम?
Bharti Airtel: कंपनी के मुनाफे में गिरावट की वजह पिछले साल हाई बेस होना है। वित्त वर्ष 24 की दिसंबर तिमाही में एयरटेल को 7,545.6 करोड़ रुपये का बंपर मुनाफा हुआ था।
- Written By: मनोज आर्या
भारती एयरटेल, (कॉन्सेप्ट फोटो
Airtel Q3 Result: देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के नतीजे गुरुवार को जारी किए। अक्टूबर-दिसंबर अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 55 प्रतिशत कम होकर 6,630.5 करोड़ रुपये रह गया है, जो कि एक साल पहले समान अवधि में 14,781.2 करोड़ रुपये था।
कंपनी के मुनाफे में गिरावट की वजह पिछले साल हाई बेस होना है। वित्त वर्ष 24 की दिसंबर तिमाही में एयरटेल को 7,545.6 करोड़ रुपये का बंपर मुनाफा हुआ था। इसके अलावा, कंपनी के मुनाफे में कमी आने की एक वजह नए लेबर कोड के कारण 256.8 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च भी है।
तिमाही आधार पर 2.3% कम हुआ मुनाफा
तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 2.3 प्रतिशत की कमी आई है। वित्त वर्ष 26 की सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 6,791.7 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 26 की दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय 54,683 .9 करोड़ रुपये रही है। इसमें पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की आय 45,599 करोड़ रुपये के मुकाबले 19.92 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
Gold-Silver Rate: झटके के बाद संभला सराफा बाजार, रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचे दाम! जानें लेटेस्ट रेट
Gold-Silver Rate Today: सोने में एक हफ्ते में 6,540 रुपये का बड़ा उछाल, चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई
Gold-Silver Rate Today: मजबूत डॉलर के कारण भारत में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर का भाव
दिसंबर तिमाही में कंपनी का कुल खर्च
चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 23,198.8 करोड़ रुपए रहा है, जो कि वित्त वर्ष 25 की दिसंबर तिमाही में 20,532.7 करोड़ रुपए था। यह सालाना आधार पर खर्च में 12.98 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है। भारती एयरटेल ने बताया कि दिसंबर तिमाही में कंपनी की औसत आय प्रति उपयोगकर्ता 259 रुपये पर पहुंच गई है, जो कि सितंबर में 256 रुपये और दिसंबर 2024 में 245 रुपये पर थी।
दिसंबर तिमाही में कुल डेटा का इस्तेमाल?
वित्त वर्ष 26 की दिसंबर तिमाही में कंपनी के नेटवर्क पर 26,056 मिलियन जीबी डेटा का उपयोग हुआ है। इसमें सितंबर तिमाही के 24,446 मिलियन जीबी डेटा के मुकाबले 6.6 प्रतिशत और पिछले साल की दिसंबर तिमाही के 20,174 मिलियन जीबी डेटा के मुकाबले 29.2 प्रतिशत की बढ़त हुई है।
कर्मचारियों की संख्या में आई गिरावट
दिसंबर तिमाही में प्रति उपयोगकर्ता डेटा की खपत 29.8 जीबी प्रति महीने रही है। यह सितंबर तिमाही के 28.3 जीबी प्रति महीने के मुकाबले 5 प्रतिशत और पिछले साल की दिसंबर तिमाही के 24.5 जीबी मुकाबले 21.5 प्रतिशत अधिक है। एयरटेल के कर्मचारियों की संख्या में तिमाही और सालाना दोनों आधार पर कमी देखी गई है।
यह भी पढ़ें: शेयर मार्केट की रफ्तार पर ब्रेक! 3 दिन की तेजी के बाद लाल निशान में बंद हुआ बाजार, तेजी में रहे ये स्टॉक्स
वित्त वर्ष 26 की दिसंबर तिमाही में भारती एयरटेल में 24,186 कर्मचारी कार्यरत थे। यह आंकड़ा चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के मुकाबले 205 और वित्त वर्ष 25 की दिसंबर तिमाही के मुकाबले 340 कम है।
