Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेयर मार्केट की रफ्तार पर ब्रेक! 3 दिन की तेजी के बाद लाल निशान में बंद हुआ बाजार, तेजी में रहे ये स्टॉक्स

Share Market: बाजार में गिरावट का नेतृत्व डिफेंस शेयरों ने किया, जिसमें एचएएल 4.31%, डेटा पैटनर्स 3.63 प्रतिशत और साइएंट डीएलएम 3.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ टॉप लूजर्स थे।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Feb 05, 2026 | 05:18 PM

शेयर मार्केट (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Share Market Highlights: भारतीय शेयर बाजार लगातार तीन सत्रों की तेजी के बाद गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 503.76 अंक या 0.60 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,313.93 और निफ्टी 133.20 अंक या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,642.80 पर बंद हुआ। बाजार में गिरावट का नेतृत्व डिफेंस शेयरों ने किया, जिसमें एचएएल 4.31%, डेटा पैटनर्स 3.63 प्रतिशत और साइएंट डीएलएम 3.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ टॉप लूजर्स थे।

सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस 2.10 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 1.02 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.82 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग और निफ्टी कंजप्शन इंडेक्स 0.59 प्रतिशत-0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए। निफ्टी पीएसयू बैंक 0.38 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 166.50 अंक या 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,517.10 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 221.20 अंक या 1.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,983.90 पर बंद हुआ। व्यापाक बाजार में भी कमजोरी देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,737 शेयर हरे निशान में; 2,447 शेयर लाल निशान में, 158 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Airtel को लगा तगड़ा झटका! तीसरी तिमाही में 55% गिरा मुनाफा; क्या अब बढ़ेंगे आपके मोबाइल रिचार्ज के दाम?

UPI Now Pay Later सुविधा शुरू: बिना बैंक बैलेंस के भी अब कर सकेंगे पेमेंट, जानें इसके फायदे

Share Market Crash: सेंसेक्स और निफ्टी की कमजोर शुरुआत, ग्लोबल संकेतों ने बिगाड़ा बाजार का खेल

Budget 2026: …तो इसलिए नहीं मिली आम आदमी को राहत? निर्मला सीतारमण ने बताई इनकम टैक्स में छूट न देने की वजह

वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया में सत्र के दौरान तेजी देखने को मिली। इसकी वजह अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के बाद बने सकारात्मक माहौल को माना जा रहा है।

भारतीय रुपये में आई तेजी की वजह

एलकेपी स्कियोरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपया 0.20 पैसे या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 90.30 पर था। इसकी वजह डॉलर का कमजोर होना और कमोडिटी की कीमतों में कमी आना है। इसके साथ ही, अमेरिका-भारत ट्रेड डील के चलते डॉलर के मुकाबले रुपए में तेजी देखने को मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल आरबीआई की मौद्रिक नीति पर निर्भर करेगी, जो कि शुक्रवार को आएगी।

यह भी पढ़ें: Share Market Crash: सेंसेक्स और निफ्टी की कमजोर शुरुआत, ग्लोबल संकेतों ने बिगाड़ा बाजार का खेल

सोना-चांदी में तेज उतार-चढ़ाव

सोना दिन की ऊंचाई से करीब 7000 रुपये गिरकर 1 लाख 53 हजार के पास आया तो चांदी दिन की ऊंचाई से करीब 26 हजार रुपये फिसलकर 2 लाख 68 हजार 850 पर बंद हुई। लेकिन ग्लोबल मार्केट में सोना करीब 100 डॉलर चढ़ा तो चांदी में 7 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला।

Share market closing update 5th february sensex fall by 503 points nifty by 133 points

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2026 | 05:18 PM

Topics:  

  • Business News
  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.