पैसे से खुशियां नहीं…’मनी’ से मस्क का मोहभंग, 800 बिलियन डॉलर कमाने के बाद क्यों टूट गया सबसे अमीर शख्स?
Elon Musk: टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। 800 बिलियन डॉलर की कमाई के बाद एक्स पर लिखा कि पैसे से खुशियां नहीं खरीदी जा सकती हैं...
- Written By: अभिषेक सिंह
एलम मस्क (डिजाइन फोटो)
Elon Musk Emotional Post: अक्सर कहा जाता है कि पैसा सब कुछ नहीं होता, लेकिन दुनिया के सबसे अमीर इंसान अगर यह बात कहें तो हैरानी होना स्वाभाविक है। टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक ‘सैड इमोजी’ के साथ लिखा कि पैसे से खुशियां नहीं खरीदी जा सकतीं। उनका यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब उनकी दौलत इतिहास के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।
मस्क ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जिसने भी कहा कि पैसे से खुशी नहीं खरीदी जा सकती, वह वास्तव में जानता था कि वह क्या कह रहा है। यह बात उन्होंने तब कही जब वह 800 बिलियन डॉलर या उससे ज्यादा की संपत्ति वाले दुनिया के पहले इंसान बन चुके हैं। हाल ही में स्पेसएक्स द्वारा उनकी एआई कंपनी एक्सएआई को खरीदने के बाद उनकी संपत्ति में भारी इजाफा हुआ है।
दौलत के शिखर पर बैठे मस्क
फोर्ब्स के अनुमान के मुताबिक, स्पेसएक्स और एक्सएआई के मर्जर से मस्क की नेटवर्थ में 84 बिलियन डॉलर और जुड़ गए हैं। अब उनकी कुल दौलत का रिकॉर्ड 852 बिलियन डॉलर हो गया है। इस डील से पहले मस्क के पास स्पेसएक्स में बड़ी हिस्सेदारी और एक्सएआई में कंट्रोलिंग शेयर था। इस उछाल के साथ मस्क ने अमीर बनने की दौड़ में जॉन डी रॉकफेलर, जेफ बेजोस और बिल गेट्स जैसे दिग्गजों को काफी पीछे छोड़ दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Bank of Baroda के शानदार नतीजे: ₹8.50 डिविडेंड की घोषणा, मुनाफा 11%, सोमवार को शेयर बाजार में दिख सकती है तेजी
Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने की कीमतों में लगा ब्रेक और चांदी चमकी, जानिए प्रमुख शहरों का भाव
15 मई से पहले महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! दबाव में सरकार और तेल कंपनियां, हर लीटर पर ₹30 तक का अतिरिक्त बोझ
Gold-Silver Rate Today: आज चांदी में 2523 रुपये और सोना में 576 रुपये की उछाल, जानें अपने शहर का भाव
Whoever said “money can’t buy happiness” really knew what they were talking about 😔 — Elon Musk (@elonmusk) February 5, 2026
इस डील के बाद स्पेसएक्स अब मस्क की सबसे कीमती संपत्ति बन गई है। इसके अलावा उनके पास टेस्ला में भी हिस्सेदारी है और नवंबर में मंजूर हुआ एक रिकॉर्ड-ब्रेकिंग पे पैकेज भी है। अगर उनकी कंपनी अगले दशक में अपने बड़े टारगेट पूरा करती है तो यह पैकेज 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।
एक्स के पेरिस दफ्तर पर छापा
एक तरफ दौलत बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ मस्क की कानूनी मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। मंगलवार को फ्रांस की पुलिस ने एलन मस्क की कंपनी एक्स के पेरिस ऑफिस पर छापा मारा। यह कार्रवाई साइबरक्राइम यूनिट ने यूरोपोल की मदद से की। पेरिस के अभियोजक कार्यालय ने बताया कि यह तलाशी जनवरी 2025 में शुरू की गई एक जांच से जुड़ी थी।
यह भी पढ़ें: India-US Trade Deal: क्यों गुस्से में हैं देश के किसान? ट्रंप की मांग और मोदी सरकार की सफाई के बीच फंसा पेच
एक्स के चेयरमैन एलन मस्क और पूर्व चीफ एग्जीक्यूटिव लिंडा याकारिनो को अप्रैल में होने वाली सुनवाई में पेश होने के लिए बुलाया गया है। वहीं, कर्मचारियों से गवाह के तौर पर पूछताछ की जाएगी। अभियोजक लॉरे बेकुओ ने जानकारी दी कि जांच का दायरा अब एआई चैटबॉट ग्रोक द्वारा बनाए गए यौन डीपफेक और होलोकॉस्ट से इनकार करने वाले कंटेंट के सर्कुलेशन तक बढ़ा दिया गया है।
