-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Air Travel Became Cheaper For Maha Kumbh 2025
महाकुंभ में हवाई यात्रा करना हुआ सस्ता, एविएशन रेग्यूलेटर DGCA ने उठाया कड़ा कदम
- Written By: अपूर्वा नायक
महाकुंभ महोत्सव के दौरान सही किराया बनाए रखते हुए देश भर से प्रयागराज के लिए एयर कॉन्टेक्ट की पर्याप्तता को रिव्यू किया गया है। ऐसी कंडीशन में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एयरलाइंस से टिकट की कीमतों को रेशनलाइज्ड बनाने के

इंडिगो एयरलाइंस (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : प्रयागराज में जारी महाकुंभ में देश-विदेशों के श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं। इस उत्साह के बीच प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट्स के किराए को बेहद ऊंचे स्तर पर जाते हुए देखा गया था। इसी सिलसिले में बुधवार को सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एयरलाइंस से उचित किराया तय करने का आदेश दिया है।
मंत्रालय के इस निर्देश के बाद देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो ने प्रयागराज के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स के किराए में 30 से 50 प्रतिशत तक की कटौती की है। इससे पहले भी उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने प्रयागराज की फ्लाइट्स का एयर फेयर बहुत ज्यादा होने की बात कही थी और एविएशन रेग्यूलेटर डीजीसीए से इस दिशा में कड़ा कदम उठाने की डिमांड की।
देश विदेश से पहुंच रहे लाखों श्रद्धालु
प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ मेले में संगम क्षेत्र में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ मेले का हिस्सा बनने के लिए देश-विदेश से लाखों लोग पहुंच रहे हैं। जिसके कारण हवाई यात्रा की डिमांड बहुत ज्यादा तेजी से बढ़ रही है, जिसके चलते किराए में भी जबरदस्त उछाल आया है। ऐसी कंडीशन में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एयरलाइंस से टिकट की कीमतों को रेशनलाइज्ड बनाने के लिए कहा था।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुंभ 2025 से चमकी प्रयागराज की अर्थव्यवस्था: जीडीडीपी 28.9% बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में 27% का उछाल
सरकार ने मंत्रालयों में किया बदलाव, वीर विक्रम यादव बने DGCA के नए प्रमुख; एयरलाइंस कंपनियों पर रखेंगे नजर
‘ना’ मतलब ‘ना’! अब पायलट पर मनमर्जी नहीं चला सकते VVIP, DGCA ने जारी की नई गाइडलाइन
प्लेन में अब विंडो सीट के लिए नहीं देने पड़ेंगे एक्स्ट्रा पैसे, DGCA ने एयरलाइन कंपनियों को दिया सख्त आदेश
नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने बुधवार को सचिव वी वुलनाम, नागर विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए के महानिदेशक फैज अहमद किदवई और सीनियर ऑफिसर्स के साथ प्रयागराज की उड़ानों के संबंध में एयरलाइंस प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
मंत्रायल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ये कहा था कि महाकुंभ महोत्सव के दौरान सही किराया बनाए रखते हुए देश भर से प्रयागराज के लिए एयर कॉन्टेक्ट की पर्याप्तता को रिव्यू किया गया है। जिसमें कहा गया कि श्रद्धालुओं को एक सहज और आरामदायक ट्रेवल एक्सपीरियंस देने के लिए रेग्यूलरली कॉर्डिनेशन मीटिंग्स आयोजित की जाती है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
कितने प्रतिशत किराया घटा
इसी बीच, सूत्रों ने जानकारी देते हुए कहा है कि इंडिगो ने प्रयागराज के लिए उड़ने वाली फ्लाइट्स के किराए में 30 से 50 प्रतिशत तक की कटौती की है। हालांकि इस बारे में एयरलाइंस की ओर से कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। इंडिगो की वेबसाइट के अनुसार, 31 जनवरी के लिए एक टिकट की कीमत 21,200 रुपये से ज्यादा है और 12 फरवरी के लिए सबसे कम कीमत 9,000 रुपये है। इंडिगो दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, बेंगलुरू और अहमदाबाद से प्रयागराज के लिए फ्लाइट्स ऑपरेट कर रही है।
Air travel became cheaper for maha kumbh 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान
Jul 24, 2026 | 05:58 PMदिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
Jul 24, 2026 | 05:53 PMविजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
Jul 24, 2026 | 05:48 PMमुरैना: चाची-भतीजे के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Jul 24, 2026 | 05:43 PMऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














