- Hindi News »
- Business »
- 253 Farmers Of Uttarakhand Did Business Worth Crores With Itbp
सीएम धामी के फैसले ने बदली 253 किसानों की किस्मत, ITBP को फूड सप्लाई कर कमाए करोड़ों
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की एक पहल से 253 किसानों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आए हैं। उन्होंने सीमाई जिलों में तैनात ITBP की बटालियनों को किसानों से चिकन, मटन और मछली खरीदने के लिए राजी कर लिया है।
- Written By: Saurabh Pal

सीएम धामी और ITBP के अधिकारी (फोटो- सोशल मीडिया)
देहरादूनः उत्तराखंड के सीमांत जिलों में स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की बटालियनें अक्टूबर 2024 तक मटन, चिकन और मछली की आपूर्ति के लिए बड़े शहरों पर निर्भर थीं। हालांकि, अब ऐसा नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अब उत्तराखंड पशुपालन विभाग ने ITBP के माध्यम से स्थानीय पशुपालकों से सीधा संपर्क कर एक अनुबंध किया है। इसके बाद पहले 5 महीने से 4 सीमांत जिलों के 253 किसानों ने ITBP के साथ बिजनेस शुरू किया। इससे उनकी किस्मत खुल गई।
किसानों ने बीते कुछ माह में ही ITBP के साथ 2.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। सीएम धामी ने कहा कि इस योजना के काफी सकारात्मक परिणाम मिले हैं, इससे सीमांत के किसानों की आय में बढ़ोतरी होने के साथ ही गांवों की ओर पलायन भी कम होगा।
देश की रक्षा पंक्ति को करेंगे मजबूत: सीएम धामी
सम्बंधित ख़बरें
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दिल्ली में जुटेगा देशभर का आदिवासी समाज, मुख्य अतिथि होंगे अमित शाह
एनरिच्ड यूरेनियम छोड़ने को तैयार हुआ तेहरान, ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- जल्द होगी घोषणा
जेल की छत पर चढ़े कैदी, फरार होने में हुए नाकाम, कपूरथला सेंट्रल जेल में भड़की हिंसा पर पुलिस ने दिया अपडेट
आज की ताजा खबर 24 मई LIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ आज द्विपक्षीय वार्ता करेंगे मार्को रुबियो
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही वह आईटीबीपी के साथ मिलकर देश की रक्षा पंक्ति को मजबूत करने का काम करेंगे। आईटीबीपी को ताजा खाद्य सामग्री भी पहुंचाई जाएगी। पशुपालन विभाग ने इस योजना के संबंध में 30 अक्टूबर को साथ विधिवत अनुबंध किया। इसके तहत पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और चंपावत जिलों की 10 सहकारी समितियों और एफपीओ से जुड़े 253 किसान आईटीबीपी की नजदीकी बटालियन को जीवित मटन, चिकन और मछली की आपूर्ति कर रहे हैं।
20 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
योजना के पहले पांच महीनों में इन किसानों ने आईटीबीपी को कुल 79,530 किलोग्राम (42,748 किलोग्राम जीवित भेड़-बकरी, 29,407 किलोग्राम चिकन और 7,374 किलोग्राम ट्राउट मछली) की आपूर्ति की है। पशुपालन विभाग के सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि योजना के तहत किसानों को आपूर्ति के 24 घंटे के भीतर डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। इसके लिए विभाग ने पांच करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत आईटीबीपी को सालाना 800 मीट्रिक टन मटन, चिकन और मछली की आपूर्ति होने की उम्मीद है, जिससे किसानों को लगभग 20 करोड़ रुपये का कुल कारोबार होने की उम्मीद है।
उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर टैप करें
किसानों की आजीविका में आएगा अहम बदलाव
पुरुषोत्तम के मुताबिक इससे सीमांत किसानों की आजीविका में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट ब्लॉक के बरालू गांव निवासी नरेंद्र प्रसाद भी जनवरी से आईटीबीपी को चिकन की आपूर्ति कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2022-23 में पशुपालन की मुर्गी पालन योजना के तहत उन्होंने मुर्गी पालन की शुरुआत की। फिलहाल वह प्रति माह लगभग 16 क्विंटल चिकन की आपूर्ति करते हैं, जिसमें तीन क्विंटल आईटीबीपी को भी आपूर्ति की जाती है। इसी तरह मूनाकोट ब्लॉक के देवदर गांव निवासी प्रकाश कोहली ने भी जनवरी 2025 से आईटीबीपी को 11 क्विंटल बकरा आपूर्ति की है। इससे उन्हें 50 हजार रुपये का लाभ हुआ है। योजना का लाभ देखकर वह भी बकरी घाटी में आवेदन कर रहे हैं।
253 farmers of uttarakhand did business worth crores with itbp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महंगाई डायन खाय जात है! ईंधन संकट का असर अब रसोई तक, मुंबई में सब्जियां, दूध और ट्रांसपोर्ट हुआ महंगा
May 24, 2026 | 10:03 AMमहिलाओं की बल्ले-बल्ले, 1 जून से सरकारी बसों में सफर हुआ बिल्कुल मुफ्त, सुवेंदु सरकार ने पूरा किया वादा
May 24, 2026 | 09:57 AMKharif Crop Loan: खरीफ सीजन से पहले गोंदिया में फसल कर्ज वितरण सुस्त, लक्ष्य का सिर्फ 35% भुगतान
May 24, 2026 | 09:55 AMनागपुर में Zero Power Cut का लक्ष्य, अधिकारियों को चेतावनी; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
May 24, 2026 | 09:51 AMछत्रपति संभाजीनगर मनपा का कमाल: ‘मेरा टैक्स, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान में 3 दिन में मिलीं 1032 नई संपत्तियां
May 24, 2026 | 09:47 AMपत्नी शिक्षित है तो गुजारा खुद करे? नागपुर हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, डिग्री होने का मतलब नौकरी मिलना नहीं
May 24, 2026 | 09:41 AMWest Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
May 24, 2026 | 09:29 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














