-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Whose Ground Will Rahul Gandhi Cut In Bihar Bjp Leader Controversial Question Intensifies Political Stir
‘बिहार में किसकी जमीन काटेंगे राहुल गांधी…’, भाजपा नेता के विवादास्पद सवाल से सियासी हलचल तेज
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
राहुल गांधी की इस यात्रा से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। एक ओर जहां बीजेपी इस पर गठबंधन में मतभेद को उजागर करने का प्रयास कर रही है, वहीं कांग्रेस इसे युवाओं की आवाज और अधिकारों की लड़ाई बता रही है।

राहुल गांधी (Image- Social Media)
पटना : बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है, क्योंकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को बिहार के बेगूसराय पहुंचे हैं, जहां उन्होंने NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में भाग लिया। इस दौरान राहुल गांधी ने राज्य के युवाओं से संवाद किया और उन्हें सफेद टी-शर्ट पहनकर सरकार पर दबाव बनाने का आह्वान किया।
राहुल गांधी के बिहार दौरे पर भाजपा का हमला
राहुल गांधी की बिहार यात्रा पर बीजेपी ने तीखा तंज कसा है। बीजेपी सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा, “राहुल गांधी बिहार में अपना राजनीतिक मैदान खोजने निकले हैं, लेकिन सवाल यह है कि INDIA गठबंधन के अन्य नेताओं जैसे तेजस्वी यादव का क्या होगा? क्या राहुल गांधी का विस्तार उनके राजनीतिक आधार को नुकसान पहुंचाएगा?”
खंडेलवाल ने आगे कहा कि INDIA गठबंधन केवल राजनीतिक हितों की पूर्ति के समय एकजुट होता है, अन्यथा अंदरूनी मतभेद स्पष्ट रूप से दिखते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA एक बार फिर सरकार बनाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
‘यह पब्लिक है सब जानती है’ – LPG सिलेंडर के दाम घटने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर कसा तंज
कांग्रेस का पलटवार
वहीं कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने राहुल गांधी की यात्रा को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए कहा, “राहुल गांधी बार-बार बिहार आ रहे हैं ताकि सामाजिक न्याय और एकता का संदेश दे सकें। वे युवाओं के साथ मिलकर बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, सरकारी नौकरियों में कटौती और निजीकरण जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं।”
#WATCH | Bihar | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi joins NSUI’s ‘Palayan Roko Naukri Do’ Yatra in Begusarai. pic.twitter.com/Eaqn2IyDJH — ANI (@ANI) April 7, 2025
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए युवाओं से सफेद टी-शर्ट पहनकर यात्रा में शामिल होने की अपील की थी, ताकि बिहार के युवाओं की आवाज और जज्बा दुनिया के सामने आ सके।
बिहार की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
क्या है ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा?
यह यात्रा बिहार के युवाओं की बेरोजगारी और राज्य से हो रहे पलायन के मुद्दे को केंद्र में रखकर निकाली जा रही है। राहुल गांधी ने कहा, “बिहार के युवाओं की ऊर्जा को एकजुट कर एक नया बिहार बनाना हमारा लक्ष्य है।” इससे पहले भी राहुल 18 जनवरी और 5 फरवरी को बिहार आ चुके हैं, जिससे कांग्रेस के बिहार में बढ़ते राजनीतिक कदमों का संकेत मिलता है।
Whose ground will rahul gandhi cut in bihar bjp leader controversial question intensifies political stir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMसंभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMपाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Jul 02, 2026 | 08:40 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














