Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कौन है अनुष्का यादव, जिसके लिए जगदानंद से भिड़ गए थे तेज प्रताप

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप इन दिनों काफी चर्चा में हैं। तेज प्रताप ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अनुष्का यादव के साथ अपने 12 पुराने रिश्ते का खुलासा किया था। लोग सवाल कर रहे हैं कि अनुष्का कौन है?

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 26, 2025 | 04:05 PM

अनुष्का यादव, तेज प्रताप यादव

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में तेज प्रताप ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अनुष्का यादव नाम की लड़की के साथ अपने 12 पुराने रिश्ते की बात दुनिया को बताई। इसके बाद से ही बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है।

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने रविवार को तेज प्रताप को अपनी पार्टी और परिवार दोनों से बेदखल कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसका ऐलान किया। भाजपा और जदयू इसे सिर्फ दिखावा बता रहेहैं, तो वहीं लोग सवाल कर रहे हैं कि अनुष्का यादव कौन है? तेज प्रताप अनुष्का को कैसे इतने सालों से जानते हैं? और अगर वो अनुष्का के साथ रिलेशनशिप में थे तो उन्होंने ऐश्वर्या से शादी क्यों की थी?

कौन है अनुष्का यादव?

तेज प्रताप के फेसबुक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी और अनुष्का की कई फोटो वायरल हो रही हैं। हालांकि तेज प्रताप ने दावा किया था कि उनका अकाउंट हैक हो गया था और जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं वो उनकी नहीं हैं और उन्हें AI का उपयोग करके बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक, अनुष्का यादव तेज प्रताप के दोस्त आकाश यादव की बहन है।

सम्बंधित ख़बरें

बिहार के चौहरे हत्याकांड के दो आरोपी छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार; शवों के टुकड़े कर नदी में फेंके थे

इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए

बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम

बिहार में ये कैसी शराबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने ‘सम्राट’ सरकार को घेरा

अनुष्का पटना की रहने वाली है। अनुष्का का भाई आकाश पहले आरजेडी में ही था। उसे तेज प्रताप के कहने पर ही छात्र राजद का अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन उसे कुछ वक्त बाद छात्र राजद के अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था। तब तेजप्रताप ने बड़ा बवाल किया था और अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

जगदानंद के साथ दुश्मनी

दरअसल, जब आकाश यादव को तेज प्रताप के कहने पर छात्र राजद का अध्यक्ष बनाया गया था, तब जगदानंद ने इसका विरोध किया था। इसके बाद काफी समय तक तेज प्रताप और जगदानंद के बीच जुबानी जंग चली थी। इसने उस वक्त काफी ध्यान आकर्षित किया था। हालांकि इसे बाद में किसी तरह शांत करा लिया गया था।

लालू-राबड़ी तो सिर्फ तमाशा देख रहे, तेजप्रताप यादव के मामा के इस नए खुलासे का कटा बवाल

6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

रविवार को लालू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। बड़े बेटे की गतिविधि, लोक आचरण और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है।

Who is anushka yadav tej pratap yadavs secret girlfriend bihar politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2025 | 03:20 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • Lalu Pradad Yadav
  • Tej Pratap Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.