बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान में योगदान के लिए बिहार सरकार ने ईशान किशन को सम्मानित करते हुए 1 करोड़ रुपये का चेक दिया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
ईशान किशन (फोटो- सोशल मीडिया)
Chief Minister of Bihar gave ₹1 crore to Ishan Kishan: ईशान किशन इस वक्त आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में सनराइजर्स के लिए कप्तानी भी की। इससे पहले ईशान ने भारतीय टीम में अचानक से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान वापसी कर सबको हैरान कर दिया था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को टीम इंडिया ने अपने नाम किया था और इसमें ईशान ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। अब उसी प्रदर्शन का ईनाम उन्हें उनके ग्रह राज्य बिहार सरकार की तरफ से दिया गया है।
ईशान किशन को मिला 1 करोड़ रूपये का इनाम
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने पर ईशान किशन को बिहार सरकार की तरफ से सम्मानित किया गया है। बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में आयोजित एक खास कार्यक्रम के दौरान ईशान किशन को 1 करोड़ रूपये का चेक भेंट किया। सीएम कार्यालय में आयोजित किए इस प्रोग्राम में ईशान को उनके अचीवमेंट्स की पहचान के तौर पर एक पारंपरिक शॉल व मोमेंटों भी भेंट किया गया।
सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
ईशान किशन के अलावा इस कार्यक्रम में सनराइजर्स हैदराबाद के एक अन्य तेज गेंदबाज साकिब हुसैन भी मौजूद रहे। वहीं, सीएम सम्राट चौधरी ने विश्व कप में टीम इंडिया की जीत पर ईशान किशन के खेल की जमकर सराहना की। सीएम में उन्हें बिहार के गौरवशाली खेल स्टार्स में से एक बताया। कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की गई। इस दौरान सीएम ने ईशान किशन को ‘बिहार का बेटा’ कहकर संबोधित किया।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
बिहार के मुख्यमंत्री के साथ SRH के ईशान किशन और साकिब हुसैन
भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीत अभियान में अहम योगदान देने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया। अधिकारियों के मुताबिक इस सम्मान का उद्देश्य राज्य के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। नवादा से संबंध रखने वाले ईशान किशन ने अपने शुरुआती क्रिकेट करियर का बड़ा हिस्सा पटना में बिताया था, जिसके बाद उन्होंने भारतीय टीम और आईपीएल में अपनी अलग पहचान बनाई।
ये भी पढ़ें: सुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
सम्मान समारोह के तुरंत बाद ईशान किशन आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से जुड़ गए। हालांकि अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में एसआरएच का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और टीम मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने सिर्फ 86 रन पर सिमट गई।
