Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सम्राट चौधरी से तेजस्वी यादव तक, पहले चरण में दांव पर कई दिग्गजों की साख; 14 मंत्रियों का भी फैसला

Bihar Election First Phase Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान समेत 18 जिलों के 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोटिंग होगा। इस बार कई दिग्गजों का साख दांव पर है।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Nov 05, 2025 | 07:45 AM

तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी, (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार मंगलवार को थम गया। गुरुवार, 6 नवंबर को पहले चरण में कुल 18 जिलों के 121 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में बिहार की राजनीति के कई चर्चित चेहरों के भाग्य का फैसला होगा। जिसमें  बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का नाम शामिल है। इसके साथ ही महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की किस्मत का फैसला पहले चरण के चुनाव में ही होना है। सरकार में शामिल 14 मंत्री भी पहले चरण में उम्मीदवार हैं।

पहले चरण में मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर जिले के 121 सीटों पर मतदान होना है। इसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर तो विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से चुनावी मैदान में हैं। जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव राघोपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव आलमनगर से चुनाव लड़ रहे हैं।

सीवान से चुनावी मैदान में मंगल पांडेय

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सीवान से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी से है। जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी सरायरंजन से चुनावी मैदान में हैं। मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सदा सोनबरसा से चुनाव लड़ रहे हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी दरभंगा तो समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी बहादुरपुर, नगर विकास मंत्री जिवेश कुमार जाले से दो-दो हाथ कर रहे हैं।

ग्रामीण विकास मंत्री की सीट पर वोटिंग

पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता कुढ़नी तो पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह साहेबगंज से चुनावी मैदान में हैं। आईटी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू अमनौर तो सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी कल्याणपुर से चुनावी मैदान में हैं। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार बिहारशरीफ तो ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार नालंदा से चुनावी मैदान में हैं। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भोरे से जबकि पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन बांकीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

तीन दलों के प्रदेश अध्यक्ष के सीटों पर मतदान

सत्ताधारी दल जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा महनार तो रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी पारू से चुनाव लड़ रहे हैं। आईआईपी के अध्यक्ष इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता सहरसा से चुनाव लड़ रहे हैं। सत्ताधारी या विपक्षी खेमे में सरकार में शामिल रहे एक दर्जन से अधिक पूर्व मंत्रियों के किस्मत का फैसला भी पहले चरण में होगा।

ये भी पढ़ें: सेना से सरकारी नौकरी तक…सवर्ण जातियां कर रहीं पूरी व्यवस्था पर कब्जा, राहुल गांधी के बयान से बवाल!

दानापुर में रामकृपाल यादव Vs रीतलाल यादव

इनमें आलोक रंजन झा सहरसा, ललित कुमार यादव दरभंगा ग्रामीण, इसरायल मंसूरी कांटी, आलोक कुमार मेहता उजियारपुर, रेणु देवी बिहारीगंज से, प्रो चंद्रशेखर मधेपुरा से, हरिनारायण सिंह हरनौत, रामानंद यादव फतुहा, श्याम रजक फुलवारी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह बड़हरा, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा जगदीशपुर, संतोष कुमार निराला राजपुर से चुनावी मैदान में हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव दानापुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

Voting in first phase on seats of tejashwi yadav and samrat chaudhary bihar assembly elections 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 05, 2025 | 07:45 AM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Samrat Choudhary
  • Tejashwi Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार में मारा गया 50 हजार का इनामी नक्सली, गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया यह जिला

2

राबड़ी आवास में खजाना छुपाया गया था, जिसे रात में निकालना पड़ा…JDU ने लालू परिवार से खास मांग भी की

3

Year Ender 2025: दिल्ली में AAP हुई साफ…बिहार में NDA 200 पार, इस साल किसने लगाया सटीक अनुमान?

4

हिस्ट्री शीटर के साथ फॉरेन ट्रिप पर तेजस्वी! JDU नेता ने किया सनसनीखेज खुलासा, बिहार में मचा हड़कंप!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.