-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Vip Chief Mukesh Sahni Will Not Contest The Assembly Elections Has Said He Will Become The Deputy Cm
राज्यसभा नहीं, डिप्टी सीएम की कुर्सी पर नजर! मुकेश सहनी नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
- Written By: पूजा सिंह
Mukesh Sahni: वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने वे उपमुख्मंत्री बनेंगे।

वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी (सौ. सोशल मीडिया)
Mukesh Sahni Will Not Contest The Elections: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रहे खींचतान के बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी ने बड़ा ऐलान किया है। मुकेश सहनी ने घोषणा की है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नहीं लड़ेंगे। पहले दरभंगा जिले की गौड़ा बौराम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात कह रहे थे, लेकिन अब उन्होंने सीधे चुनावी मैदान में उतरने से इनकार कर दिया है।
दरभंगा में बड़ा बयान देते हुए मुकेश सहनी ने साफ कर दिया कि वह इस बार खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, वो सभी 243 सीटों पर प्रत्याशियों के लिए जोक शोर से प्रचार करेंगे। उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि बिहार में अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो वो उपमुख्यमंत्री बनेंगे।इसके साथ ही उन्होंने राज्यसभा में जाने के ऑफर से भी इनकार किया है।
सीट बंटवारे पर फंसा पेच
महागठबंधन में सीट बंटवारे पर फंसे पेच के बीच वीआईपी की सहयोगी दलों आरजेडी और कांग्रेस से सीटों पर सहमति बन गई थी। वीआईपी की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि सहनी दरभंगा जिले की गौड़ा बौराम सीट से शुक्रवार को नामांकन करने वाले हैं। हालांकि, नामांकन के आखिरी दिन राजद के कैंडिडेट अफजल अली ने गौड़ा बौराम से अपना पर्चा दाखिल कर दिया। इसके बाद सहनी के चुनाव लड़ने पर संशय बना हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
तेजस्वी यादव की चेतावनी, गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया तो पूरे बिहार में होगा व्यापक जन आंदोलन
छात्र आंदोलन पर तेज प्रताप ने लूटी महफिल, तेजस्वी की गैरमौजूदगी बनी मुद्दा, बिहार की राजनीति में नई बहस
‘मुझे डिप्टी सीएम बनना है’
सहनी ने शुक्रवार दोपहर बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि अपनी पार्टी वीआईपी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। राजद से मिले राज्यसभा सीट के ऑफर पर उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर मुझे डिप्टी सीएम बनना है, राज्यसभा नहीं जाना है।
ये भी पढ़ें : चुनाव से पहले RJD की मुश्किलें बढ़ीं, सरफराज आलम ने छोड़ा तेजस्वी का साथ, थामा जनसुराज का दामन
विधायक नहीं तो क्या एमएलसी बनेंगे?
गौड़ा बौराम से नामांकन का ऐलान करने के बाद सहनी ने चुनाव लड़ने का फैसला क्यों वापस लिया, इसकी वजह पार्टी की ओर से नहीं बताई गई है। हालांकि, सहनी अपनी डिप्टी सीएम पद की मांग पर कायम हैं। महागठबंधन की सरकार बनने पर सहनी को डिप्टी सीएम बनना है तो विधान परिषद के रास्ते उन्हें सरकार में जाना होगा। वीआईपी के अनुसार राजद ने उसे दो एमएलसी सीट देने का वादा किया है।
Vip chief mukesh sahni will not contest the assembly elections has said he will become the deputy cm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल में किसान आंदोलन पर बड़ा अपडेट; मंत्रालय के कक्ष 325 में सरकार और किसानों की बैठक शुरू
Jul 29, 2026 | 06:57 PMBS-3 कार और बाइक वालों के लिए जरूरी खबर, E20 पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें सरकार की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 06:56 PMभोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PMपूर्व सैनिकों के लिए सौगात, सातारा और पंढरपुर में बनेंगे अत्याधुनिक परिसर, समीक्षा बैठक में बोले शंभूराज देसाई
Jul 29, 2026 | 06:46 PM‘मीडिया बिक चुकी है’, गटर जनरेशन विवाद के बीच कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, वीडियो में कही कई बड़ी बातें
Jul 29, 2026 | 06:46 PMघर में रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सही विधि, जरूरी नियम और महादेव को प्रसन्न करने का आसान तरीका
Jul 29, 2026 | 06:35 PMAIIMS Nursing Vacancy 2026: एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के 2,218 पदों पर भर्ती, जानिए सैलरी और जानें पूरी डिटेल
Jul 29, 2026 | 06:34 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














