Bihar Chunav: विजय सिन्हा डबल वोटर आईडी विवाद, तेजस्वी के आरोपों पर डिप्टी सीएम की सफाई
Vijay Sinha Voter ID: बिहार में दोहरे EPIC कार्ड विवाद पर सियासी हलचल तेज हो गई है। दो वोटर आईडी और उम्र को लेकर लगाए गए आरोपों के जवाब में डिप्टी सीएम सिन्हा ने सफाई दी है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
विजय सिन्हा, फोटो: सोशल मीडिया
Bihar Elections 2025: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा इन दिनों दोहरे EPIC कार्ड और उम्र में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर सियासी विवाद के केंद्र में हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया कि सिन्हा का नाम दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों लखीसराय (EPIC: IAF3939337, उम्र 57) और पटना के बांकीपुर (EPIC: AFS0853341, उम्र 60) की मतदाता सूची में दर्ज है। तेजस्वी ने इस पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए।
विजय सिन्हा का कहना है कि उनका परिवार पहले बांकीपुर मतदाता सूची में था। अप्रैल 2024 में उन्होंने लखीसराय में नाम जुड़वाने के साथ बांकीपुर से हटाने का भी आवेदन किया, लेकिन तकनीकी त्रुटि के कारण नाम नहीं हट पाया। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान यह दोहरा नाम सामने आने पर उन्होंने 5 अगस्त 2024 को बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को दोबारा हटाने का अनुरोध दिया, जिसकी रसीद भी दिखाई।
उम्र विवाद पर क्या बोले सिन्हा
दो वोटर आईडी में उम्र (57 और 60 साल) के अंतर को लेकर सिन्हा ने कहा कि यह रिकॉर्ड में हुई गलती है, जिसे सुधारने का आवेदन 30 अप्रैल 2024 को किया गया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सही उम्र प्रमाणपत्र में दर्ज है और यह प्रक्रिया पूरी तरह वैधानिक है।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Muharram Alert: कटिहार में मुहर्रम से पहले हड़कंप, दुकान के बाहर मिले 5 सुतली बम, पुलिस जांच में जुटी
Pappu Yadav Statement: भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बड़ी मछलियों को बचाने की साजिश
भरत तिवारी एनकाउंटर विवाद: अनिरुद्धाचार्य ने उठाए सवाल, कहा- शरण में आए व्यक्ति की हत्या मानवता के खिलाफ
तेज प्रताप यादव के पटना आवास में चोरी, 20 लाख रुपये नकद समेत कीमती सामान गायब
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की ‘वोट चोरी’ के खिलाफ मुहिम, डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करने की मांग
तेजस्वी पर राजनीतिक पलटवार
सिन्हा ने तेजस्वी के आरोपों को “जंगलराज की सोच” बताया और कहा कि राजद नेता संवैधानिक पद का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा बूथ कैप्चर या फर्जीवाड़े की राजनीति में विश्वास नहीं रखती। सिन्हा ने कहा, ‘ये दुखद है कि एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति अपनी भाषा से राजनीति को कलंकित करता है। ये उसे शोभा नहीं देता। पूरा तथ्य सामने आना चाहिए। पूरा बिहार और देश जानता है कि जंगलराज के युवराज जिस तरह दूसरों को कलंकित करने का खेल खेलते हैं, उन्हें माफी मांगनी चाहिए और ऐसे झूठे आरोप तो बिल्कुल नहीं लगाने चाहिए।”
