-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Politics »
- Opposition Create Noise Without Sip Mistakes Proof
बिहार SIR के खिलाफ विपक्ष के पास नहीं कोई सबूत, फिर भी विधानसभा में मचा रहे हंगामा…
- Written By: गीतांजली शर्मा
Bihar Election : बिहार में चुनाव की तैयारी जोरों पर है। ऐसे में एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्ष समय-समय पर हो हल्ला मचा रहा है वहीं दूसरी ओर इसकी त्रुटियों को लेकर कोई कार्रवाई करना भी जरूरी नहीं समझ रहा।

बिहार मतदाता सूचि (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar SIR Election Process : बिहार में चुनाव का महासंग्राम होने वाला है। ऐसे में हर दिन चुनावी रणनीति के तहत कुछ न कुछ नया हो ही रहा है। पक्ष और विपक्ष अपने- अपने तरीके से चुनाव को लेकर मशगूल हैं। नए-नए सवाल-जवाब के जरिए जनता को अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हैं। हाल के दिनों में राज्य में एसआईआर प्रक्रिया भी जोरों पर है।
पक्ष और विपक्ष दोनों समय-समय पर इस सिलसिले में कोई न कोई हंगामा कर ही रहे हैं। हाल के दिनों में विपक्ष लगातार वोटर आईडी के सिलसिले में हल्ला कर तबाही तो मचा रहा, लेकिन जब बारी आई मतदाता सूचि में त्रुटियों को लेकर आपत्ति जताने की तो सभी एक साथ शांत पड़ गए। चुनाव आयोग ने अपने दैनिक बुलिटेन में इसकी जानकारी दी है।
सभी राजनीतिक दलों के लिए बीएलए किए गए शामिल
चुनाव आयोग के अनुसार वोटर लिस्ट की विशेष जांच के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के अलग-अलग 1.6 लाख से अधिक बीएलए नियुक्त किए थे। जिसमें बीजेपी के 53,338, वहीं सहयोगी पार्टी जदयू के 36,550, विपक्षी दलों में राजद ने 47,506 और कांग्रेस ने 17, 549 बीएलए नियुक्त किए थे।
सम्बंधित ख़बरें
रिपोर्ट का इंतजार करें… प्रशांत किशोर की चेतावनी पर मंत्री मिथिलेश का पलटवार; बोले- कानून का करें सम्मान
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, पटना-नवादा समेत इन 5 जिलों को मिली नई यूनिवर्सिटी की सौगात; देखें पूरी लिस्ट
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर में उमड़ा जनसैलाब, महापंचायत के मंच से प्रशांत किशोर ने दी बड़ी चेतावनी
चुनाव आयोग बार-बार यह सख्त निर्देश दे रहा है कि इस मतदाता सूचि प्रक्रिया में कोई भी योग्य मतदाता छूटे ना और अयोग्य जबरदस्ती का शामिल न किया जाए। एक अगस्त तक आयोग ने बिहार की प्रारूप मतदाता सूचि जारी की और लोगों को अपने वोटर आईडी की त्रुटियों को दूर करने के लिए आपत्ति दर्ज कराने की सहमति दी।
यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव में वाल्मीकि नगर सीट का क्या है जातीय समीकरण …
अविश्वसनीय यह रहा कि जो भी राजनीतिक दल इस मामले में हो-हंगामा मचाए हुए थे आज जब आपत्ति दर्ज करने की बात आई तो सभी शांत पड़ गए। जानकारी के मुताबिक ‘भारत निर्वाचन आयोग’ भारत के संविधान और कानून के तहत बिहार राज्य के मतदाता सूचियों का पुर्नपर्रीक्षण कर रहा है। लोगों को पूरी जानकारी देने के लिए लगातार विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं।
एक बूथ पर 1200 मतदाताओं की सीमा तय करने वाला बिहार बना पहला प्रदेश
बिहार देश का एक ऐसा पहला प्रदेश बनकर उभर रहा है, जहां प्रत्येक बूथ की अधिकतम संख्या 1200 तय की गई है, जिससे लोगों की लंबी कतार से बचा जा सके। यहां मतदान केंद्रों की संख्या 77895 से बढ़ाकर 90,712 कर दी गई है। वहीं बीएलओ की संख्या भी 77895 से बढ़ाकर 90, 712 कर दी गई है।
Opposition create noise without sip mistakes proof
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMसामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, बोलीं- मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं, फैंस में खुशी की लहर
Jun 24, 2026 | 10:53 PM‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
Jun 24, 2026 | 10:48 PMऔद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
Jun 24, 2026 | 10:45 PMसागर में जमीन विवाद में हत्या का खुलासा, मारकर कुएं में फेंका शव; चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 10:42 PMBihar Muharram Alert: कटिहार में मुहर्रम से पहले हड़कंप, दुकान के बाहर मिले 5 सुतली बम, पुलिस जांच में जुटी
Jun 24, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














