छह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
Tejashwi Yadav On Bihar Cabinet Expansion: तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार का खजाना अब खाली हो चुका है और राज्य में अपराधियों का बोलबाला है। लगातार पुल गिर रहे हैं, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है।
- Written By: मनोज आर्या
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Tejashwi Yadav Attack On Samrat Chaudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने वाले हैं। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को तंज कसते हुए कहा कि अभी चुनाव हुए छह से सात महीने हुए हैं और बिहार दो मुख्यमंत्रियों को देख चुका है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ऐसे में बिहार का विकास कैसे होगा?
बिहार में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि बार-बार के बदलाव से व्यवस्था प्रभावित हो रही है। एक साल का पचास फीसदी समय ही इन लोगों ने बर्बाद कर दिया। अब तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया। हमने तो विधानसभा में कह दिया था कि अब मेरे ऊपर परिवारवाद का आरोप नहीं लगेगा। उन लोगों को नहीं लगाना चाहिए। कथनी कुछ है, करनी कुछ है।
बंगाल चुनाव के नतीजे पर तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि ऐसी नतीजे की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी। भाजपा तो कहीं नहीं थी। पूरे तंत्र-मंत्र और षडयंत्र का इस्तेमाल कर इन लोगों ने चुनाव लड़ा। हम तो यही जान रहे हैं कि जहां-जहां एसआईआर हुआ, जो बड़े-बड़े राज्य थे, चाहे महाराष्ट्र हो, बिहार हो या बंगाल हो, वहां आप लोगों ने नतीजा देखा होगा।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में 15 अगस्त को 30 हजार भूमिहीनों को मिलेगी जमीन! सम्राट सरकार का ‘अभियान बसेरा-2’ प्लान तैयार
लालू-राबड़ी ने छोड़ा सर्कुलर रोड का वो बंगला, जहां लिखी जाती थी सूबे की किस्मत, तेजस्वी यादव के घर हुए शिफ्ट
सिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
Bharat Tiwari Encounter: नागमणि कुशवाहा ने की भरत की ‘कुत्ते-बिल्ली’ से तुलना, विवादित बयान पर मचा सियासी बवाल
Tejashwi Yadav ने कहा कि चुनाव परिणाम आए महीनों बीत गए, लेकिन सरकार का गठन अधूरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्थिरता के कारण विकास प्रभावित हो रहा है और जनता को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है।#TejashwiYadav #BiharPolitics #BreakingNews #RJD #News pic.twitter.com/96qgKndtcG — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) May 6, 2026
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि देर-सबेर इनका षड्यंत्र उजागर होने वाला है। भाजपा है, पूरा सिस्टम इनके हाथ में है। जहां तक चुनाव आयोग की बात की जाए, जब अंपायर ही बेईमान हो तो क्या किया जा सकता है?
‘हम BJP के खिलाफ लड़ते रहेंगे’
राजद नेता ने आगे कहा कि हमारी विचारधारा है, हार-जीत ज्यादा फर्क और मायने नहीं रखता है। कई चुनाव होंगे, आते रहेंगे लेकिन बात अपनी नीति और सिद्धांत के लिए लड़ाई लड़ना है। हम लोग आरएसएस और भाजपा की विचारधारा के खिलाफ लड़ते रहेंगे।
यह भी पढ़ें: सम्राट कैबिनेट निशांत कुमार की होगी एंट्री! मंत्रिमंडल में शामिल होंगे नए चेहरे, बिहार में सियासी हलचल तेज
‘बिहार का खजाना बिलकुल खाली’
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार का खजाना अब खाली हो चुका है और राज्य में अपराधियों का बोलबाला है। बिहार में लगातार पुल गिर रहे हैं, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ध्यान भटकाने के लिए बिहार में भी उत्तर प्रदेश की तरह ‘बुलडोजर’ और ‘एनकाउंटर’ की राजनीति शुरू की जा रही है। फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं।
