Bihar: सदन में मारपीट की नौबत, तेजस्वी ने बताया जान को खतरा, नीतीश ने क्या कहा?
Bihar Vidhansabha Monsoon Session: बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र चल रहा है। आज सत्र का आखिरी दिन है। इस दौरान सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ।
- Written By: अर्पित शुक्ला
CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव (Image- Social Media)
Bihar Politics: बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज अंतिम दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने सदन में जोरदार हंगामा किया। प्रश्नोत्तर काल शुरू होते ही विपक्ष के विधायक वेल में आ गए और लगातार नारेबाजी करने लगे। स्पीकर नंद किशोर यादव ने विधायकों को सदन का अंतिम दिन होने का हवाला देते हुए शांति बनाए रखने और कार्यवाही को सुचारु रूप से चलने देने का आग्रह किया, लेकिन विपक्षी नेताओं ने हंगामा जारी रखा।
विधानसभा में हंगामा
बता दें कि इस दौरान बिहार विधानसभा में गुरुवार को भाजपा विधायक और मुख्य सचेतक जनक सिंह की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर की गई टिप्पणी के बाद भारी बवाल हुआ। जनक सिंह के बयान पर तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि जोर से मत बोलिए, पतलून गीली हो जाएगी।
उनके इस टिप्पणी ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनाव काफी बढ़ गया और यहां तक कि दोनों पक्षों के सदस्य आमने-सामने आ गए और हाथापाई की नौबत आ गई। बढ़ते हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
बदल रही है जेडीयू! नीतीश कुमार के पुराने ट्रैक से क्यों अलग दिख रही है पार्टी, इस लिस्ट से समझें नए समीकरण
चुनावी हलफनामे से खुला प्रशांत किशोर की दौलत का राज, जानिए कितनी है नेटवर्थ और कहां-कहां है संपत्ति
Bihar By Election 2026: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो के बाद नीरज सिन्हा ने भरा पर्चा
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी बवाल, वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेजप्रताप, बोले- सरकार का घेराव करेंगे
तेजस्वी को जान का खतरा
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने ऊपर जानलेवा हमले की साजिश का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक संजय सिंह और जनक सिंह जानलेवा हमले के इरादे से माइक तोड़कर उनके ऊपर हमला करने आए थे। तेजस्वी ने बताया कि उनके विधायक विजय सम्राट ने उनकी जान बचाई। साथ ही राबड़ी देवी ने कहा कि हम 5 दिनों से विधानसभा को घेरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को जवाब देना चाहिए। तेजस्वी यादव को मारने के 4 प्रयास किए गए और उनकी जान को खतरा है। भाजपा और जेडी(यू) साजिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ‘मैं होता तो बुखार उतार देता’, फिर तेज प्रताप ने ठोक दी सम्राट चौधरी की गाड़ी
नीतीश ने क्या कहा?
बिहार विधानसभा में जारी हंगामे के बीच सीएम नीतीश कुमार ने विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह लोग हंगामा करते हैं। उन्होंने कहा कि इनके कपड़े देख लीजिए। आज सब लोग एक ही तरह का कपड़ा पहने हुए थे। मुख्यमंत्री नीतीश ने तंज कसते हुए कहा कि आप लोग एक रंग का कपड़ा पहने थे। आप लोग एक दूसरे के साथ मिलकर उल्टा-पुल्टा कोई काम नहीं कर रहे हैं, जबकि सरकार ने कितना काम किया है और हर तरीके से फायदा हुआ है।
