-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Tejashwi Said If We Form Government Then We Will Throw Waqf Law In Dustbin
सरकार बनने पर वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान
- Written By: अर्पित शुक्ला
पटना के गांधी मैदान में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन में विपक्षी दलों ने फिर से एकजुटता दिखाई है। तेजस्वा यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनेगी और वह वक्फ अधिनियम को कूड़ेदान में डाल देगी।

तेजस्वी यादव (Image- Social Media)
पटना: राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को दावा किया कि बिहार में सत्तारूढ़ NDA सत्ता से बाहर होने वाला है और महागठबंधन की सरकार बनने पर केंद्र सरकार द्वारा लाये गये वक्फ अधिनियम को कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। यादव ने यहां ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ’ रैली को संबोधित किया, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता विरोध स्वरूप काली पट्टियां बांधकर पहुंचे थे।
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव ने कहा, “हमारे (राजद के) राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने स्पष्ट कर दिया है कि राजद इस कानून का पुरजोर विरोध करेगा”।
वक्फ अधिनियम को कूड़ेदान में डालेंगे
हमारे सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में इसका विरोध किया। हमने इस कानून के खिलाफ अदालत का भी दरवाजा खटखटाया है।” पूर्व उपमुख्यमंत्री यादव ने कहा, “मैं बिहार के अपने मुस्लिम भाइयों से भी कहूंगा कि वे याद रखें कि राजग सरकार जाने वाली है। नवंबर में राज्य में एक नयी गरीब समर्थक सरकार बनेगी और वह वक्फ अधिनियम को कूड़ेदान में डाल देगी।’
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में 15 अगस्त को 30 हजार भूमिहीनों को मिलेगी जमीन! सम्राट सरकार का ‘अभियान बसेरा-2’ प्लान तैयार
लालू-राबड़ी ने छोड़ा सर्कुलर रोड का वो बंगला, जहां लिखी जाती थी सूबे की किस्मत, तेजस्वी यादव के घर हुए शिफ्ट
सिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
Bharat Tiwari Encounter: नागमणि कुशवाहा ने की भरत की ‘कुत्ते-बिल्ली’ से तुलना, विवादित बयान पर मचा सियासी बवाल
भाजपा को यह याद दिलाना होगा
यादव इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ और राज्य में सत्ता साझा करने वाली भाजपा को यह याद दिलाना होगा कि आजादी हिंदुओं, मुसलमानों, सिखों और ईसाइयों द्वारा दिए गए बलिदानों के कारण मिली थी और किसी को भी ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए कि देश उसके पिता की संपत्ति है।
हादसा या साजिश? तेजस्वी यादव के गले तक पहुंच गया ड्रोन, जानिए क्या है पूरा मामला
यादव ने उपस्थित लोगों से कहा, “मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण करके भाजपा की मदद करने के निर्वाचन आयोग के प्रयास के प्रति सतर्क रहें। हमें इसका मुकाबला करना होगा और लोगों को उनके मताधिकार से वंचित करने की किसी भी साजिश को विफल करना होगा।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Tejashwi said if we form government then we will throw waqf law in dustbin
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मंदसौर में गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी बाप-बेटे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
Jul 02, 2026 | 09:12 AMसीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Jul 02, 2026 | 09:07 AMअमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














