-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Drone Near Tejashwi Yadav Raises Security Concerns Accident Or Plot
हादसा या साजिश? तेजस्वी यादव के गले तक पहुंच गया ड्रोन, जानिए क्या है पूरा मामला
- Written By: अभिषेक सिंह
पटना के गांधी मैदान में राजद नेता तेजस्वी यादव मंच से संबोधन कर रहे थे, तभी अचानक एक ड्रोन उनके मंच पर आ गिरा। इस हादसे में वह बाल-बाल बच गए, लेकिन सुरक्षा पर सवालिया निशान ज़रूर लग गए।

तेजस्वी यादव के पास पहुंचा ड्रोन (सोर्स- सोशल मीडिया)
पटना: बिहार राजद की एक रैली के दौरान रविवार को बड़ा हादसा हो गया। राजद नेता तेजस्वी यादव मंच से संबोधन कर रहे थे, तभी अचानक एक ड्रोन उनके मंच पर आ गिरा। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। मामले को बिहार के नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। साथ ही इसे साजिश के एंगल से भी देखा जा रहा है।
ड्रोन गिरने के बाद तेजस्वी यादव को कुछ देर के लिए संबोधन रोकना पड़ा। फिर सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ड्रोन को जब्त कर लिया। मामले की जांच की जा रही है कि आखिर ड्रोन अचानक तेजस्वी के इतने करीब कैसे पहुंच गया। जिस तरह से ड्रोन तेजस्वी के इतने करीब पहुंचा, वह राजद नेता की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला हो सकता है।
जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, तेजस्वी यादव पटना के गांधी मैदान में वक्फ बचाओ संविधान बचाओ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। तभी कवरेज में लगा एक ड्रोन तेजस्वी यादव की तरफ आ गया। संबोधन के दौरान ड्रोन इतनी तेजी से सामने आया कि तेजस्वी भी समझ नहीं पाए और फिर ड्रोन वहीं आकर टकराया। ड्रोन के अचानक मंच से टकराने के कारण तेजस्वी यादव को झुकना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
RJD को लगा बड़ा झटका, लालू यादव के करीबी मृत्युंजय तिवारी ने छोड़ी पार्टी, तेजस्वी यादव पर लगाया आरोप
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Bihar Crime: सीतामढ़ी पुलिस ने पकड़े दो संदिग्ध, व्हाट्सएप चैट और विदेशी नंबरों से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
VIDEO | Patna: While addressing ‘Waqf Bachao, Samvidhan Bachao Sammelan’ at Gandhi Maidan, RJD leader Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) narrowly escapes injury as a drone crashes into the podium. (Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/66B1fMRaHs — Press Trust of India (@PTI_News) June 29, 2025
ज्ञात हो कि राजद नेता तेजस्वी यादव इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं। वे अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं, अलग-अलग जगहों पर रैलियां कर रहे हैं और अलग-अलग समुदायों से संवाद कर रहे हैं। इसी सिलसिले में रविवार को यह रैली आयोजित की गई।
बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, बापू सभागार का गेट टूटा, मची अफरा-तफरी
पटना में एक सभागार में शुक्रवार को छात्र संसद का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में युवाओं से चर्चा के बाद जब तेजस्वी यादव सभागार से बाहर निकल रहे थे, तभी कांच का एक बड़ा अचानक उनके सामने गिर गया। इस घटना में एक राजद कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गया था और तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए थे।
Drone near tejashwi yadav raises security concerns accident or plot
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: करियर, धन और परिवार में किसे मिलेगा लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 17, 2026 | 12:05 AMWeather Update: मॉनसून का महाअलर्ट! 23 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, अगले 7 दिन रहेंगे बेहद भारी
Jul 16, 2026 | 11:14 PM11वीं मंजिल से काल बनकर गिरी क्रेन; 12 गाड़ियां चकनाचूर, जिंदगी की जंग हार गया घायल शख्स, देंखे VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:03 PMThe Odyssey Review: क्रिस्टोफर नोलन की सरल कहानी और शानदार आईमैक्स एक्सपीरियंस का शानदार मेल है फिल्म
Jul 16, 2026 | 11:03 PMदिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PMRe-NEET UG 2026 Result Out: 20 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! NEET का रिजल्ट जारी, जानें किसने किया टॉप
Jul 16, 2026 | 10:54 PMNEET UG 2026 Re-Exam Final Answer Key Released: नीट यूजी री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Jul 16, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM
आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PM














