‘BJP-RSS से डील कर इन 5 परिवारों ने छीन ली मेरी खुशी’, तेजप्रताप बोले- अब षडयंत्र का पर्दाफाश
Bihar के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी हसती खेलती जिंदगी को 5 परिवार के लोगों ने तबाह कर दिया है। उन्होंन कहा कि उनके खिलाफ बहुत बड़ी साजिश रची गई।
- Written By: सौरभ शर्मा
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रताप यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Tej Pratap Yadav news: बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है। आरजेडी के पूर्व नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। तेज प्रताप का कहना है कि उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने में परिवार के पांच लोगों का हाथ है, जिन्होंने उनके राजनीतिक और पारिवारिक जीवन को खत्म करने की साजिश की हुई है। उन्होंने दावा किया है कि ये लोग RSS और बीजेपी से पैसे लेकर उनकी छवि खराब कर रहे हैं। तेज प्रताप ने कहा कि वे अब इस पूरे मामले के लिए अदालत का रुख करेंगे।
तेजप्रताप यादव ने कहा इन पांच लोगों ने उनकी हंसी-खुशी वाली पूरी जिंन्दगी को तहस-नहस करने का काम किया है। उन्होंने कहा मेरी छवि को इन लोगों ने बर्बाद करने का काम किया है इनको मेरी जनता और युवाओं के बीच में लोकप्रियता हजम नहीं हो रही और इससे बौखलाकर इन लोगों ने इस तरह के हथकंडे अपनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वे इन लोगों को आज विथ फोटो व नाम के साथ इनका पूरा पर्दाफाश करेंगे।
#WATCH पटना: बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने ट्वीट पर कहा, “5 लोगों ने मिलकर मेरी जिंदगी को पूरी तरह तहस-नहस किया। 5 परिवार के लोगों ने षड्यंत्र रचा है… इन लोगों ने मेरे करियर पर दाग लगाने का काम किया है। मैं कोर्ट भी जाऊंगा और केस भी करूंगा…मुझे लगता है कि RSS… pic.twitter.com/h8iawRBVIj — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Bypoll: नीरज सिन्हा के लिए प्रचार करने पहुंचे नितिन नबीन, बोले- बांकीपुर की जनता ने काम करना सिखाया
मैं BJP का कार्यकर्ता हूं… नाम वापस लेने के बाद अभिषेक बंटी का बड़ा ऐलान, कहा- पार्टी के लिए पूरी ताकत लगाऊंगा
Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सिनेमा में तेज प्रताप यादव का ‘भौकाल’! पवन सिंह-निरहुआ संग नई फिल्म ने बढ़ाई हलचल
Bihar By Election 2026: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो के बाद नीरज सिन्हा ने भरा पर्चा
10 साल के राजनीतिक जीवन में कभी षड्यंत्र नहीं रचा
उन्होंने ने ट्वीट में लिखा कि उन्होंने अपने 10 साल के राजनीतिक जीवन में कभी किसी के खिलाफ षड्यंत्र नहीं रचा, लेकिन इन पांच परिवारों ने मिलकर उन्हें बर्बाद करने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने उनके करियर पर दाग लगाने का काम किया है। तेज प्रताप ने यह भी ऐलान किया कि वे शुक्रवार को इन सभी के नाम और उनके पूरे षड्यंत्र का खुलासा जनता के सामने करेंगे, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।
मेरे राजनैतिक जीवन को पांच परिवार के लोगों ने मिलकर और बृहद रूप से षडयंत्र कर समाप्त करने की कोशिश किया। मैने अपने दस वर्षों से अधिक राजनीतिक जीवन में किसी के प्रति कभी गलत नहीं किया, कभी भी किसी के प्रति कोई षडयंत्र नहीं किया। लेकिन इन पांच परिवार के लोगों के द्वारा मेरे… pic.twitter.com/9mb3HUnGXb — Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) August 21, 2025
तेज प्रताप का सीधा हमला और कोर्ट की तैयारी
तेज प्रताप यादव ने अपने बयान में साफ किया कि वे इस पूरे मामले को कोर्ट में लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब वे खामोश नहीं रहेंगे और इस पूरे झूठ का पर्दाफाश करेंगे। तेज प्रताप ने लिखा, “पांच लोगों ने मिलकर मेरी जिंदगी तहस-नहस कर दी। अब मैं उनका चेहरा और चरित्र सबके सामने लाऊंगा।” आरजेडी नेता का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसकी बिहार के राजनीतिक हलकों में भी खूब चर्चा बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: मानसून सत्र को ले डूबे माननीय, 21 बैठकों में सिर्फ 37 घंटे काम! हंगामें में करोड़ों बर्बाद
RSS और बीजेपी कनेक्शन पर उठाए सवाल
तेज प्रताप यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये पांच परिवार RSS और बीजेपी से पैसे लेकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसे “बड़ा षड्यंत्र” बताया और कहा कि अब वे पूरी डिटेल सामने रखेंगे। तेज प्रताप के इस बयान ने बिहार की सियासत में एक नए बवाल को जन्म दे दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि वे जिन नामों का खुलासा करने जा रहे हैं, वे कौन होंगे और इससे आरजेडी में क्या हलचल मचेगी।
