Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सिनेमा में तेज प्रताप यादव का ‘भौकाल’! पवन सिंह-निरहुआ संग नई फिल्म ने बढ़ाई हलचल
Tej Pratap Yadav In Bhojpuri Bawaal: बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अब भोजपुरी स्टार्स पवन सिंह, निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ नए रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।
- Written By: यति सिंह
'भोजपुरी बवाल' में तेज प्रताप यादव का 'भौकाल'! (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Pawan Singh In Bhojpuri Bawaal Reality Show: टीवी और ओटीटी की दुनिया में इन दिनों एक से बढ़कर एक रियलिटी शोज दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस बीच भोजपुरी सिनेमा के शौकीनों के लिए एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आई है। भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अब एक स्टेज पर आकर एक बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं।
इस नए शो का नाम ‘भोजपुरी बवाल’ है, जो जल्द ही आपके स्क्रीन पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस नए रियलिटी शो की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि इसमें बिहार की राजनीति के चर्चित चेहरे तेज प्रताप यादव नजर आने वाले हैं। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।
सियासत के बाद अब छोटे पर्दे पर दिखेगा तेज प्रताप का जलवा
‘भोजपुरी बवाल’ की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि इसमें बिहार की राजनीति के चर्चित चेहरे तेज प्रताप यादव नजर आने वाले हैं। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए हमेशा चर्चाओं में रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर को बताया ‘जोकर’, राम मंदिर वाले बयान पर छिड़ा नया विवाद
‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर’… आमिर खान पर नितेश राणे का तीखा वार, बयान से गरमाई सियासत
Surbhi Jyoti Baby Reveal: सुरभि ज्योति ने दिखाई बेटी की पहली झलक, यूनिक नाम का किया खुलासा
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी बवाल, वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेजप्रताप, बोले- सरकार का घेराव करेंगे
राजनीति के गलियारों में हलचल मचाने के बाद अब वह मनोरंजन की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। शो में उनकी मौजूदगी ने दर्शकों के बीच भारी क्रेज पैदा कर दिया है। ‘भोजपुरी बवाल’ शो के मेकर्स को उम्मीद है कि तेज प्रताप यादव की तगड़ी फैन फॉलोइंग इस शो को कामयाबी की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
काजल के एक सवाल से आम्रपाली दुबे के उड़े होश
हाल ही में ‘भोजपुरी बवाल’ का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है, जिसने आते ही इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। इस प्रोमो में भोजपुरी फिल्म जगत की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे यह पूछती हुई नजर आती हैं कि आखिर उन सभी को यहां किसलिए बुलाया गया है।
अभिनेता पवन सिंह मजाकिया लहजे में कहते हैं कि चलिए कुछ नया करते हैं। इसके बाद बातों का सिलसिला आगे बढ़ता है और पवन सिंह अभिनेत्री काजल राघवानी से उनके जीवन के पहले प्यार के बारे में पूछते हैं।
भोजपुरी अभिनेत्री काजल बिना झिझक के सीधे पवन सिंह की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं कि उन्हें तो पवन सिंह से ही प्यार हुआ था। यह जवाब सुनकर वहां मौजूद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और पवन सिंह तालियां बजाने लगते हैं।
ये भी पढ़ें: लीक हुआ ‘उड़ता तीर’ का रोमांटिक डांस वीडियो, शाहरुख खान के आइकॉनिक गाने पर थिरके सारा-आयुष्मान?
अगस्त के महीने में यहां देख सकेंगे पूरा ड्रामा
भोजपुरी जगत की बड़ी फिल्मी और राजनीतिक हस्तियों से सजा ‘भोजपुरी बवाल’ अगस्त महीने की शुरुआत में दर्शकों के सामने आ जाएगा। भोजपुरी संस्कृति और मनोरंजन के खास तड़के से भरपूर इस शो का टेलीकास्ट 2 अगस्त से शुरू होने जा रहा है।
दर्शक इस पूरे ड्रामे और सितारों की आपसी खींचतान को कलर्स टीवी चैनल के साथ-साथ प्रसिद्ध ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर आसानी से देख सकेंगे। ‘भोजपुरी बवाल’को लेकर न सिर्फ भोजपुरी दर्शकों में बल्कि हिंदी बेल्ट के दर्शकों में भी जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।
