लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप यादव भी सरकार को लगा रहे चूना, 3 साल से नहीं भरा बिजली बिल
Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव पर बिजली विभाग का 3 लाख से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है। ये बिल उनके पटना के निजी आवास का है। अब बिजली विभाग कह रहा कि वह रिकवरी करके ही रहेगा।
- Written By: रंजन कुमार
तेज प्रताप यादव। इमेज-सोशल मीडिया
Lalu Son Tej Pratap Yadav: राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहीं। पहले घर और पार्टी से निकाल दिए गए। इसके बाद महुआ विधानसभा चुनाव हार गए। विधायिकी गंवाने के बाद अब बिजली विभाग भी उनके ऊपर एक्शन की तैयारी में है। बिजली विभाग के अनुसार तेज प्रताप ने अपने निजी घर का बिजली बिल 3 साल से नहीं भरा है।
तेज प्रताप का पटना के बेऊर इलाका स्थित तेज प्रताप नगर में निजी मकान है। इस मकान का बिजली बिल 3 साल से नहीं भरा गया है। बिजली विभाग के अनुसार कुल बकाया बिल 3 लाख 61 हजार रुपए का है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो तेज प्रताप ने 3 साल से अपने निजी मकान का बिजली बिल भरा ही नहीं है। अब बिजली विभाग कह रहा है कि वो इस पैसे की रिकवरी करके रहेगा। इस मामले में तेज प्रताप की तरफ से अभी प्रक्रिया नहीं आई है। यह मामला आम जनता के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
साल 2022 में भरा था बिल
तेज प्रताप को अब तक भले सरकारी आवास मिला हुआ हो, लेकिन अपने निजी आवास में उनका आना-जाना लगा रहता है। बिजली विभाग के अनुसार उन्होंने आखिरी बार 20 जुलाई 2022 को 1,04,799 रुपए जमा किए थे। उसके बाद से 3 साल कर कोई पेमेंट नहीं किया है और न उनके मकान का कनेक्शन काटा गया है। नवंबर 2025 का बिजली बिल साफ बता रहा कि बिजली बिल के मद में उन पर 2,30,160 रुपए बाकी हैं। इसमें विलंब शुल्क 23,681 रुपए, अन्य प्रभार 71,142 रुपए अलग से हैं। कुल मिलाकर बिल 3,24,974 रुपये का है।
सम्बंधित ख़बरें
Mukesh Roshan को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, तेजस्वी के करीबी पूर्व विधायक ने बिहार पुलिस से मांगी सुरक्षा
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
मेरी और पिताजी की हत्या की साजिश… थाने पहुंचे तेज प्रताप, आकाश यादव समेत 7 के खिलाफ FIR, बिहार में हड़कंप
खान सर को कोर्ट से फिर मिली राहत! पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगी रोक को रखा बरकरार, पेश की केस डायरी
यह भी पढ़ें: पहले मुझे निकाला फिर देवी जैसी मेरी बहन रोहिणी… तेज प्रताप ने बताई RJD की काली सच्चाई!
आम आदमी के लिए एक महीना नहीं, खास के लिए तीन साल
प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए जोर दिया गया था। पटना से शुरुआत की गई थी। हैरत की बात है कि तब भी पटना में तेज प्रताप के निजी आवास में बिजली का कनेक्शन पुराने वाले मीटर पर ही रहा, जबकि पटना में आज आम आदमी एक महीना चूक जाए तो उसका बिजली कनेक्शन अपने आप कट जाता है।
