-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Adani Power Will Invest 3 Billion Dollar In Bihar For Power Plant
बिहार के लिए अडानी ने खोला खजाना, ₹26,000 करोड़ निवेश करेगी कंपनी; 12 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
- Written By: मनोज आर्या
Adani Group: शनिवार को अडानी ग्रुप की ओर से एक बयान में कहा गया है कि कंपनी ने बिहार राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड के साथ 25 साल के बिजली सप्लाई समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

गौतम अडानी, (चेयरमैन, अडानी ग्रुप)
Adani Group Invest 3 Billion Dollars in Bihar: देश की मशहूर कारोबारी समूह अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर बिहार में बड़े स्तर पर निवेश करने जा रही है। कंपनी राज्य में लगभग तीन अरब डॉलर यानी 26,482 करोड़ रुपये खर्च करेगी। शनिवार को अडानी ग्रुप की ओर से एक बयान में कहा गया है कि कंपनी ने बिहार राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीजीसीएल) के साथ 25 साल के विद्युत आपूर्ति समझौते (पीएसए) पर समझौता किए हैं। इसके तहत भागलपुर जिले के पीरपैंती में स्थापित होने वाली प्लांट से राज्य को बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
यह बिजली खरीद समझौता (PPA) अगस्त में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) और दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) की ओर से बीएसपीजीसीएल द्वारा अडानी पावर को जारी किए गए स्वीकृति पत्र के अतिरिक्त है।
इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे 3 अरब डॉलर
अडानी पावर ने 6.075 रुपये प्रति किलोवाट घंटा की मिनिमम सप्लाई रेट की पेशकश करके यह परियोजना हासिल की है। कंपनी ने कहा है कि नए संयंत्र और उससे संबंधित इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए लगभग तीन अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया जाएगा। यह परियोजना डिजाइन, निर्माण, वित्तपोषण, स्वामित्व और संचालन मॉडल के तहत विकसित की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
MLC बने दीपक प्रकाश, मंत्री पद पर छाया संवैधानिक संकट खत्म; उपेंद्र कुशवाहा परिवार को बड़ी सियासी राहत
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर
बुल्स और बियर्स की जंग के बाद संभला बाजार,152 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; जानिए किन शेयरों ने भरी उड़ान
धूत ट्रांसमिशन का IPO आया, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें निवेश की पूरी डिटेल
10-12 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
अडानी पावर का लक्ष्य है कि प्लांट को 60 महीनों के भीतर चालू कर दिया जाए। विद्युत संयंत्र के लिए कोयला लिंकेज भारत सरकार की शक्ति नीति के अंतर्गत आवंटित किया गया है। इस परियोजना से निर्माण चरण के दौरान 10,000 से 12,000 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होगा तथा परिचालन शुरू होने पर करीब 3,000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
ये भी पढ़ें: ITR फाइल करने की आखिरी तारीख कल, क्या फिर बढ़ेगी डेडलाइन; आयकर विभाग ने दिया जवाब
अडानी पावर के बारे में
आपको बता दें कि अडानी पावर गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अदानी समूह का हिस्सा है। अडानी पावार भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट थर्मल पावर कंपनी है। इसकी कुल स्थापित थर्मल पावर क्षमता 18,110 मेगावाट है। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर 3.88 फीसदी की गिरावट के साथ 648.65 रुपये पर बंद हुआ था। कंपनी का मार्केट कैप 2,50,180.34 करोड़ रुपये है। कंपनी के शेयरों ने दो साल, तीन साल और पांच साल में क्रमश: 67.98 फीसदी, 63.10 और 1634.36 फीसदी का रिटर्न दिया है।
Adani power will invest 3 billion dollar in bihar for power plant
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष
Aug 05, 2026 | 08:02 PMसदन में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- दलित, पिछड़ों, किसानों और युवाओं के हितों में बाधा बन रही पार्टी
Aug 05, 2026 | 07:59 PM949 रुपए में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1,000mAh की AI बैटरी और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लेस
Aug 05, 2026 | 07:55 PMYavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
Aug 05, 2026 | 07:54 PMCJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PMबदल गई Death और Birth Registration की प्रक्रिया! अब देरी की तो लगाना पड़ेगा कोर्ट का चक्कर
Aug 05, 2026 | 07:50 PMSonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना
Aug 05, 2026 | 07:50 PMवीडियो गैलरी

हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM














