-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Tej Pratap Yadav Slams Rjd Lalu Family Feud Rohini Acharya Row
पहले मुझे निकाला फिर देवी जैसी मेरी बहन रोहिणी… तेज प्रताप ने बताई RJD की काली सच्चाई!
- Written By: सौरभ शर्मा
Bihar Election में मिली करारी शिकस्त के बाद लालू परिवार में छिड़ी रार थमने का नाम नहीं ले रही। बड़े बेटे Tej Pratap Yadav ने RJD और Tejashwi Yadav के नेतृत्व पर इस बार तीखा हमला बोला।

रोहिणी को लेकर RJD पर तेज प्रताप का तीखा हमला
RJD Cheaf Lalu Family Controversy: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में छिड़ी रार अब थमने का नाम नहीं ले रही है। बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपनी पुरानी पार्टी और छोटे भाई तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। पारिवारिक कलह अब खुलकर सड़क पर आ गई है। तेजप्रताप ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जिस तरह पहले मुझे और अब देवी जैसी बहन रोहिणी आचार्य को पार्टी से दूर किया गया, अगर यही रवैया रहा तो आरजेडी 25 से 5 सीटों पर सिमट जाएगी। उनका यह बयान बिहार की राजनीति में भूचाल लाने वाला है।
तेजप्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विस्तृत पोस्ट लिखकर आरजेडी की वर्तमान स्थिति को उजागर किया। आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने याद दिलाया कि कैसे 2015 में 80 सीटों वाली पार्टी 2020 में 75 और अब गिरकर 25 पर आ गई है। उधर, इस पारिवारिक कलह पर भाजपा ने भी चुटकी ली है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव की ‘राजनीतिक कंपनी’ अब विफल हो चुकी है और हार से बौखलाए इसके शेयरधारक अब एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
हस्तिनापुर और इतिहास: महाभारत जैसा धर्मयुद्ध
तेजप्रताप ने अपने दर्द को बयां करने के लिए महाभारत का सहारा लिया है। उन्होंने लिखा कि जब-जब इज्जत का तमाशा हुआ है पार्थ, तब-तब धर्म ने सिर्फ हस्तिनापुर ही नहीं बल्कि पूरा इतिहास बदल दिया है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि पहले मुझे निकाला गया क्योंकि लोगों को लगा कि मैं फालतू हूं और इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन अब देवी जैसी बहन रोहिणी आचार्य को भी अलग कर दिया गया। तेजप्रताप के अनुसार, पूरा बिहार इस तमाशे पर हंस रहा है। उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने ‘नई RJD‘ की सच्चाई जनता को बताई, तब जाकर पार्टी को अपनी गलती का एहसास हुआ, लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर विधानसभा सीट पर किसका दबदबा? पीके की एंट्री से गरमाई सियासत। देखें VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव में RJD ने रेखा गुप्ता पर जताया भरोसा, नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली है सीट
RJD Foundation Day: 29 साल में फर्श से अर्श और फिर…, क्या तेजस्वी यादव बदल पाएंगे राजद की किस्मत?
राजद के 30 साल: लालू का हुंकार, सामाजिक न्याय से संविधान की रक्षा तक संघर्ष और तेज होगा
यह भी पढ़ें: आंध्र पुलिस ने तोड़ी लाल आतंक की कमर, हिडमा के बाद अब नक्सली देवजी ढेर, 50 गिरफ्तार
चाटुकारों के हाथ में कमान, जयचंदों का राज
तेजप्रताप यादव ने कड़े शब्दों में कहा कि अब RJD में लालू जी की विचारधारा नहीं बची है, बल्कि यह पार्टी अब ‘जयचंदों’ द्वारा हथिया ली गई है। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जहां सिद्धांत की जगह चाटुकार बैठे हों और समर्पण की जगह षड्यंत्र रचा जा रहा हो, वहां सवाल पूछना भी खोखला लगता है। उन्होंने दावा किया कि यह तो सिर्फ 20 दिनों का असर था, अगर वे पूरे बिहार में घूम लेते तो आरजेडी अभी ही 5 सीटों पर आ जाती। तेजप्रताप ने साफ किया कि राजनीति कुर्सी की नहीं बल्कि चरित्र की होती है, और जनता ने यह बता दिया है कि सबको निकालने के बाद पार्टी में अब कोई नहीं बचा है।
Tej pratap yadav slams rjd lalu family feud rohini acharya row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?
Jul 07, 2026 | 09:24 PMNHIDCL Recruitment 2026: सिविल इंजीनियरों के लिए 100 पदों पर भर्ती, ₹80 हजार तक मिलेगी सैलरी
Jul 07, 2026 | 09:22 PMIOB Apprentice Recruitment: इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Jul 07, 2026 | 09:13 PMजबलपुर के बड़ा फुहारा में अचानक ढही 3 मंजिला इमारत, बंद था बाजार; हो सकता था बड़ा हादसा
Jul 07, 2026 | 08:59 PMCCI Recruitment 2026: असिस्टेंट मैनेजर समेत 148 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी।
Jul 07, 2026 | 08:57 PMमुरैना में महापौर के पुराने घर की गली बदहाल, 4 साल से सड़क-नाली को तरस रहे लोग; लोगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Jul 07, 2026 | 08:46 PMनुसरत भरूचा ने रेड जिम वियर में फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, बारिश एंजॉय करते हुए शेयर किया मजेदार पोस्ट
Jul 07, 2026 | 08:39 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM














