-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Tej Pratap Yadav Comments Tejashwi Failasvi Praise Modi Amit Shah Bihar
‘तेजस्वी नहीं फेलस्वी…’, हार के बाद भाई पर फूटा तेज प्रताप का गुस्सा, मोदी-नीतीश को बताया यशस्वी
- Written By: अक्षय साहू
Bihar Chunav Result 2025: एनडीए ने बिहार चुनाव में बहुमत से जीत दर्ज की, जबकि तेज प्रताप यादव ने हार के बाद आरजेडी व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी और नीतीश के नेतृत्व की सराहना की।

तेज प्रताप यादव ने की तेजस्वी की आलोचना (सोर्स- सोशल मीडिया)
Tej Pratap on Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है और डबल सेंचुरी लगाकर सत्ता पर फिर से कब्जा किया है। वहीं, महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से काफी देर तक पीछे रहे, हालांकि अंत में उन्होंने जीत दर्ज की।
दूसरी ओर, उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव महुआ सीट से हार गए। हार के बाद तेज प्रताप ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के फेसबुक पोस्ट पर भावनात्मक प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस व आरजेडी पर तीखा हमला बोला, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की सराहना की।
तेजस्वी बन गए फेलस्वी: तेज प्रताप
तेज प्रताप ने अपने संदेश में लिखा कि हमारी हार में भी जनता की जीत छिपी है और परिणामों को जनता के जनादेश के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार ने अब परिवारवाद की नहीं, बल्कि सुशासन और शिक्षा की राजनीति को चुना है।
सम्बंधित ख़बरें
‘यह पब्लिक है सब जानती है’ – LPG सिलेंडर के दाम घटने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर कसा तंज
सिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में CBI जांच की मांग, मनोज झा ने बताया श्रद्धालुओं से धोखा, सपा ने कही ये बात
तेज प्रताप यादव के पटना आवास में चोरी, 20 लाख रुपये नकद समेत कीमती सामान गायब
उनका कहना था कि आरजेडी की हार के लिए तथाकथित ‘जयचंदों’ जिम्मेदार हैं, जिन्होंने पार्टी को भीतर से कमजोर किया और इसके चलते ही तेजस्वी ‘फेलस्वी’ बन गए। तेज प्रताप के अनुसार, कांग्रेस की बिहार से विदाई तय हो चुकी है, और जनता ने यह साफ संदेश दे दिया है कि भावनात्मक राजनीति अब काम नहीं करेगी।
अपनी हार के बावजूद तेज प्रताप ने कहा कि वे जनता का फैसला सिर-माथे पर स्वीकार करते हैं। उन्होंने दोहराया कि जनता ही असली ताकत है और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। महुआ क्षेत्र की जनता से किए गए वादों को निभाने का वे निरंतर प्रयास करते रहेंगे और जनसेवा का उनका दरवाजा हमेशा खुला रहेगा।
पीएम मोदी और नीतीश की तारीफ
एनडीए की जीत को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन का परिणाम बताया। उन्होंने अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान के अथक परिश्रम और रणनीति की भी प्रशंसा की। तेज प्रताप के अनुसार, एनडीए गठबंधन की पांचों पार्टियों की एकता ने इस ऐतिहासिक विजय को संभव बनाया है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election Result: NDA के जबरदस्त प्रदर्शन पर CM नीतीश का पहला रिएक्शन, PM मोदी को किया ‘नमन’
उन्होंने इस जीत को बिहार की जनता, विश्वास, विकास और सुशासन के संकल्प की जीत करार दिया। उन्होंने बिहार की युवा शक्ति, मातृशक्ति और अपने समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता का प्रेम और विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है, और वे आने वाले समय में जनता की आवाज बनकर फिर मजबूत वापसी करेंगे।
Tej pratap yadav comments tejashwi failasvi praise modi amit shah bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Taj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PM‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
Jul 02, 2026 | 08:27 PM‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 08:18 PMसंभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
Jul 02, 2026 | 08:17 PMलातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














