Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तेज प्रताप यादव को 14 दिन की जेल, पुलिस ने बदली धाराएं! जानें पटना में ऐसा क्या हुआ कि अचानक भेजे गए बेऊर जेल

Tej Pratap Yadav Detained: पटना में छात्र आंदोलन के बाद शाम में मॉल से हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजा गया। सोमवार को जमानत याचिका दायर होगी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 26, 2026 | 07:21 AM

तेज प्रताप यादव (सौजन्य-IANS कंसेप्ट फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Tej Pratap Yadav Judicial Custody: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को 14 दिन की हिरासत में लिया गया है। तेज प्रताप को बेऊर जेल भेज दिया गया है। तेज प्रताप शनिवार को पटना में छात्रों के साथ आंदोलन में शामिल हुए थे। शनिवार को पटना में एक मॉल के पास पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने और कोर्ट में पेश किए जाने के बाद, जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को पटना की आदर्श सेंट्रल जेल, बेउर भेजा गया।

तेज प्रताप यादव के समर्थकों ने पटना पुलिस पर आरोप लगाया कि तेज प्रताप यादव और उनकी हिरासत के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दी जा रही है। पुलिस यह बताने के लिए तैयार नहीं है कि किस आरोप में उन्हें जेल में रखा गया है। उनके वकील जगन्नाथ सिंह ने कहा है कि सोमवार को तेज प्रताप की जमानत के लिए याचिका लगाई जाएगी।

तेज प्रताप यादव के वकील जगन्नाथ सिंह

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को हिरासत में लिए जाने पर वकील जगन्नाथ सिंह ने कहा, “अब तक हमें कोई जानकारी नहीं दी गई है। मजिस्ट्रेट के निर्देश के बाद ही हमें गिरफ्तारी का मेमो दिया गया। हमें FIR की कॉपी भी नहीं दी गई है। मुख्य रूप से धारा 109 लगाई गई है, जबकि पहले धारा 307 (हत्या की कोशिश) लगाई गई थी।”

सम्बंधित ख़बरें

छात्र आंदोलन में शामिल तेज प्रताप यादव हिरासत में, पटना मॉल से पुलिस ने उठाया

बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के 100 दिन पूरे, एनडीए नेताओं ने विकास और सुशासन के कार्यों को सराहा

अविलंब बिहार आइए…तेज प्रताप की अभिजीत दीपके से बड़ी अपील, बिहार की जनता की आवाज बनने का किया आग्रह

Bharat Tiwari Encounter: सम्राट चौधरी के निर्देश पर क्यों नापे गए SDM संजीत कुमार! जांच आयोग की पूरी अपडेट

Patna, Bihar: On Janshakti Janata Dal National President Tej Pratap Yadav being detained, advocate Jagannath Singh says, “So far, we have not been given any information. We were only provided with the arrest memo after the Magistrate directed it. We have not even been given a… pic.twitter.com/Njxw2v2u2r — IANS (@ians_india) July 25, 2026

तेज प्रताप यादव से मिलने नहीं दिया जा रहा

जानकारी मिलते ही पटना में आरजेडी महिला विंग की पूर्व अध्यक्ष आभा लता भी पुलिस स्टेशन पहुंची। उन्होंने बताया, कि “हमें अभी पता चला कि तेज प्रताप लापता हैं। काफी खोजबीन और अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में पता करने के बाद भी हमे पता चले कि यहां रखा गया है। जब मैंने गेट पर उनसे हिरासत में लेने का कारण या आधार पूछा, तो कोई भी बात करने को तैयार नहीं था। हर कोई यही कह रहा है कि ‘हमसे बात मत करो’। हमें यहां बात करने नहीं दिया जा रहा है। पूरे प्रशासन को यहां पर बुलाकर रखा गया है।”

Patna, Bihar: Janshakti Janata Dal National President Tej Pratap Yadav was taken into custody by Patna Police for questioning from Central Mall (Source: Tej Pratap Yadav Media Cell) pic.twitter.com/AyJcfDiVC5 — IANS (@ians_india) July 25, 2026

पुलिस नहीं बता रही हिरासत का कारण

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को हिरासत में लिए जाने पर जनशक्ति जनता दल की नेता वीणा मानवी ने कहा, “हमें अभी तक ठीक-ठीक नहीं पता कि इस मामले में क्या हुआ है। अगर वह सुबह बच्चों के साथ सिर्फ पांच मिनट के लिए झंडा फहराने गए थे, और अगर इसे अपराध माना जाता है, तो हम इसे अपराध नहीं मानते। क्या उन्हें इसके लिए सजा दी जा रही है। मुझे बिल्कुल नहीं पता कि उन्हें क्यों हिरासत में लिया गया है। हमें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है, तो हम कैसे कह सकते हैं कि उन्हें क्यों ले जाया गया है? अगर विरोध करना अपराध है, तो लोगों को लोकतंत्र छोड़ देना चाहिए।”

Patna, Bihar: On Janshakti Janata Dal National President Tej Pratap Yadav being detained, Jan Shakti Janata Dal leader Veena Manvi says, “We still don’t know what exactly has happened in this matter. If he had gone to wave the flag for just five minutes with the children in the… pic.twitter.com/ZcjKeO0t3D — IANS (@ians_india) July 25, 2026

यह भी पढ़ें – छात्रों के लिए जान भी दे दूंगा! पुलिस हिरासत में तेज प्रताप यादव, पटना में पथराव, भारी बवाल के बाद एक्शन-VIDEO

बिहार में शनिवार को बंद के ऐलान के बीच पटना में भारी बवाल हुआ था। NEET पेपर लीक मामले को लेकर वामपंथी पार्टियों की ओर से बुलाए गए बंद का समर्थन करने के लिए जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पटना के राम गुलाम चौक पहुंचे थे। तेज प्रताप के शामिल होते ही प्रदर्शन और बढ़ने लगा था, जिसके बाद उन्हें पटना पुलिस ने हिरासत में लिया था। उन्होंने कहा था कि मैं छात्रों और युवाओं के साथ खड़ा हूं। अपने युवाओं के हक के लिए मैं जान देने को भी तैयार हूं।

Tej pratap yadav 14 day judicial custody beur jail neet protest patna

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2026 | 07:20 AM

Topics:  

  • Bihar
  • Patna
  • Patna News
  • Tej Pratap Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.