Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छात्र आंदोलन में शामिल तेज प्रताप यादव हिरासत में, पटना मॉल से पुलिस ने उठाया

Tej Pratap Yadav Arrested: पटना में छात्र आंदोलन के दौरान बिहार बंद का समर्थन करने वाले जनशक्ति जनता दल अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को पुलिस ने सिटी सेंट्रल मॉल से हिरासत में लिया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 25, 2026 | 10:51 PM

तेज प्रताप यादव (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Tej Pratap Yadav Detained: बिहार की राजधानी पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शनिवार देर शाम पटना पुलिस की टीम ने उन्हें सिटी सेंट्रल मॉल से हिरासत में लिया और अपने साथ ले गई।

दिन में तेज प्रताप यादव छात्रों के प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उन्होंने छात्रों के बिहार बंद का समर्थन किया और गांधी मैदान के पास प्रदर्शनकारियों के बीच भी पहुंचे थे। इसी प्रदर्शन के सिलसिले में पुलिस ने बाद में उन्हें हिरासत में लिया।

पुलिस ने तेज प्रताप यादव को किया गिरफ्तार

खबरों के मुताबिक, रात करीब 9 बजे पुलिस की टीम सूचना मिलने पर सिटी सेंट्रल मॉल पहुंची और वहीं से तेज प्रताप यादव को अपने साथ ले गई। इस दौरान वह किसी से फोन पर बात करते हुए भी दिखाई दिए। हिरासत में लिए जाने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

अविलंब बिहार आइए…तेज प्रताप की अभिजीत दीपके से बड़ी अपील, बिहार की जनता की आवाज बनने का किया आग्रह

NEET पेपर लीक पर उबाल, बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट पर पूरा राज्य-VIDEO

छात्रों के लिए जान भी दे दूंगा! पुलिस हिरासत में तेज प्रताप यादव, पटना में पथराव, भारी बवाल के बाद एक्शन-VIDEO

बिहार के समस्तीपुर में खूनी तांडव! स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही मौत

खबरों के अनुसार, हिरासत में लेने के बाद तेज प्रताप यादव को पटना से सटे नौबतपुर थाना क्षेत्र ले जाया गया, जहां उन्हें रखा गया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि उन्हें किन धाराओं या आरोपों के तहत हिरासत में लिया गया है।

दीपके से की अपील

बताया जा रहा है कि शनिवार को राम गुलाम चौक और गांधी मैदान के आसपास हुए छात्र प्रदर्शन में उनकी मौजूदगी को लेकर पुलिस ने यह कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। इससे तेज प्रताप यादव ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके से बड़ी अपील की। तेज प्रताप ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अभिजीत दीपके को बिहार आने की अपील की है और बिहार की जनता की अवाज बनने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें- Bharat Tiwari Encounter: सम्राट चौधरी के निर्देश पर क्यों नापे गए SDM संजीत कुमार! जांच आयोग की पूरी अपडेट

तुरंत बिहार आने की अपील

तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स हैंडल पर अभिजीत से अपील करते हुए लिखा कि मैं, तेज प्रताप यादव, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके से यह विशेष अपील करता हूं कि वे अविलंब बिहार की धरती पर आएं। उन्होंने कहा कि ​बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए आज एक कड़े और मजबूत जनांदोलन की आवश्यकता है।

Tej pratap yadav detained patna student protest bihar band july 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 10:51 PM

Topics:  

  • Bihar Police
  • Tej Pratap Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.