- Hindi News »
- Bihar »
- Jdu Accused Lalu Yadav Of Pretending After Expelling Tej Pratap Yadav From The Party
तेजप्रताप को पार्टी से निकालने पर सियासत तेज, ऐश्वर्या का नाम लेकर JDU ने लालू पर कसा तंज
तेजप्रताप यादव के पार्टी से निकाले जाने को लेकर जेडीयू ने लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है। जेडीयू ने आरोप लगाया कि ये सिर्फ दिखावा है। उन्होंने कहा जब ऐश्वर्या के साथ महापाप हुआ, तब लालू की चेतना क्यों नहीं जागी?
- Written By: अक्षय साहू

तेजप्रताप को पार्टी से निकालने पर सियासत तेज
पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को 6 साल के लिए अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निष्कासित कर दिया। लालू ने यह फैसला तेजप्रताप के 12 साल पुराने रिलेशनशिप के खुलासे के बाद लिया। इसे लेकर अब बिहार में सियासत तेज हो गई है और सत्ताधारी पार्टी जेडीयू ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला है।
बिहार की सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने लालू प्रसाद के इस फैसले को गुमराह करने की कार्रवाई करार दिया है। जेडीयू ने कहा कि जब ऐश्वर्या के साथ महापाप हुआ, तब उनकी चेतना क्यों नहीं जागी? ऐश्वर्या तेजप्रताप की पत्नी हैं,जिनसे साथ उनकी शादी सात साल पहले 2018 में हुई थी। इसलिए सवाल उठा रहे हैं कि जब तेजप्रताप 12 साल से किसी और के साथ रिलेशनशिप में थे, तो फिर उन्होंने ऐश्वर्या से शादी क्यों की थी?
12 साल पुराने रिलेशनशिप का खुलासा
तेज प्रताप यादव ने एक दिन पहले ही अपने फेसबुक में पोस्ट करके अनुष्का यादव नाम की महिला के साथ अपने 12 साल पुराने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। पोस्ट में तेज प्रताप ने लिखा था कि, ‘मैं तेजप्रताप यादव हूं और मेरे साथ जो तस्वीर में नजर आ रही हैं, उनका नाम अनुष्का यादव है और हम 12 साल से रिलेशनशिप में हैं।’
सम्बंधित ख़बरें
पटना में 90 लाख का ‘नशीला’ जखीरा बरामद, कफ सिरप की 28 हजार बोतलों के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार; पुलिस का एक्शन जारी
लालू पुत्र न होते तो वॉर्ड भी नहीं जीतते, तेजस्वी के आरोपों पर JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का करारा पलटवार
सम्राट चौधरी ने विधानसभा में ध्वनिमत से जीता विश्वास मत, तीखी बहस के बाद विपक्ष हुआ ढेर, नए युग की हुई शुरुआत
नीतीश की लिस्ट से निशांत कुमार का नाम गायब, JDU की नई कार्यकारिणी में क्यों नहीं मिली जगह; यह है बड़ी वजह
हालांकि कुछ देर बाद पोस्ट डिलीट कर दी गई, और तेज प्रताप ने दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हुआ था, जिसमें AI-जनरेटेड तस्वीरें इस्तेमाल की गईं। लेकिन तेज प्रताप के इस पोस्ट से बिहार की सियासत में भूचाल आ गया।
दिखावा कर रहे हैं लालू
फेसबुक पोस्ट वायरल होने के बाद जेडीयू ने लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने तंज कसते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। जब ऐश्वर्या के साथ महापाप हुआ, तब उनकी चेतना क्यों नहीं जागी? यह शुद्ध अनैतिकता है। रंजन ने दावा किया कि चुनाव खत्म होने के बाद तेज प्रताप दोबारा वापस ले लिए जाएंगे।
Explained: बेटे पर कार्रवाई से सियासत में भूचाल, जानिए तेज प्रताप को RJD से क्यों निकाला गया?
तेजस्वी ने किया फैसले का समर्थन
तेज प्रताप को पार्टी से निष्कासन किए जाने पर उनके छोटे भाई और लालू के सियासी वारिस तेजस्वी यादव ने अपने पिता के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हमें भी ऐसी चीजें पसंद नहीं हैं और पार्टी के प्रमुख और मेरे पिता लालू यादव ने जो फैसला लिया है, हम उसके साथ हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि राजनीति और निजी जीवन अलग-अलग चीजें हैं। वह मेरे बड़े भाई हैं और वह अपने निजी जीवन में क्या निर्णय लेते हैं, यह उन्हीं पर निर्भर है, मुझे उससे क्या लेना-देना। उनके फैसले से होने वाले नफा-नुकसान के बारे में उन्हें सब पता है।
Jdu accused lalu yadav of pretending after expelling tej pratap yadav from the party
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सस्ती फ्लाइट अब ChatGPT पर, अब कम पैसों में ट्रैवल करना हुआ आसान
Apr 25, 2026 | 03:43 AMAaj Ka Rashifal 25 April: शनिवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, वृश्चिक को अपार सफलता; जानें अपना भविष्यफल
Apr 25, 2026 | 12:05 AMChar Dham Yatra: सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का क्या महत्व है? जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा
Apr 24, 2026 | 11:38 PMBroom Vastu Rules: झाड़ू लगाने से पहले ये बातें अच्छे से गांठ बांध लें, वरना कंगाली का खतरा!
Apr 24, 2026 | 11:22 PMShivling Puja Mistakes: शिवलिंग की पूजा में भूल से भी न करें ये गलतियां, सब हो जाएगा उलटा!
Apr 24, 2026 | 10:59 PMUP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PMकुवैत सीमा पर इराक से बड़ा ड्रोन हमला: उत्तरी चौकियों को बनाया निशाना, क्या फिर मंडरा रहा है युद्ध का खतरा?
Apr 24, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM














