Nitish Kumar: नीतीश कुमार का 'दिल्ली प्लान' तैयार, क्या बदलने वाला है देश का सियासी समीकरण? जानें सबकुछ

Bihar Politics: पूर्व सीएम नीतीश कुमार को लुटियंस दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पड़ोस में बंगला आवंटित किया गया है। साथ ही उनको Z प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है।
Nitish Kumar: Nitish Kumar's 'Delhi Plan' is Ready—Is the Country's Political Equation About to Change? Find Out Everything
नीतीश कुमार (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nitish Kumar News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के दिल्ली जाने की तैयारी पूरी हो गई है। उन्हें दिल्ली के सुनहरी बाग में बंगला नंबर 9 आवंटित किया गया है। टाइप-8 कैटेगरी का यह एक बेहद आलीशान बंगला है। यह कोई साधारण बंगला नहीं है। यह तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। दिल्ली में सांसद नीतीश कुमार के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इसके पहले नीतीश कुमार का आवास 6, कामराज लेन पर स्थित था।

इसी इलाके में गृहमंत्री का भी आवास

दिल्ली के जिस इलाके में पूर्व सीएम नीतीश कुमार को बंगला आवंटित किया गया है। वह दिल्ली का सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जैसे देश के प्रमुख नेता रहते है। आपको बता दें कि, लुटियंस दिल्ली के सरकारी आवासों को टाइप-1 से लेकर टाइप-8 में वर्गीकृत किया गया है। इसमें टाइप-8 बंगलों को सबसे उच्च श्रेणी का माना जाता है। ये बंगले आमतौर पर 8,000 से 8,500 वर्गफुट तक के क्षेत्रफल में फैले होते हैं। ये कई बेडरूम, बड़े ड्राइंग और डाइनिंग एरिया, स्टडी रूम, गेराज और विशाल लॉन जैसी सुविधाओं से युक्त होते हैं।

मिली Z प्लस सुरक्षा

नीतीश कुमार को दिल्ली में टाइप-8 कैटेगरी का आवास आवंटित किया गया है। यह एक हाई प्रोफाइल सुविधाओं से युक्त बंगला है। सुरक्ष के मामले में येलो बुक और ब्लू बुक के सुरक्षा नियमों की मानें तो नीतीश की सुरक्षा में 58 कमांडों की तैनाती होगी। यह Z प्लस सुरक्षा का ऐसा घेरा है, जिसे पार पाना मुमकिन नहीं है। इसके अंतर्गत 10 सशस्त्र स्थायी गार्ड हमेशा उनके आवास पर मुस्तैद रहेंगे। साथ ही 6 पीएसओ साये की तरह 24 घंटे उनके साथ चलेंगे। इसके अतिरिक्त 24 जवान दो एस्कॉर्ट गाड़ियों में हमेशा उनके काफिले के साथ रहेंगे।

संसद कार्यवाही में हो सकते हैं शामिल

सांसद नीतीश कुमार कल दिल्ली रवाना हो सकते हैं। दिल्ली दौरे में वे संसद में चल रहे विशेष सत्र में शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि, इस समय महिला आरक्षण विधेयक, परिसीमन विधेयक जैसे बिल पर चर्चा चल रही है। इसको लेकर संसद में पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस जारी है।

गौरतलब है कि 10 अप्रैल को नितीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लिया था। बाद में 13 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद बीजेपी ने अपने कोटे से सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com