-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Suspected Hooch Leaves 7 Dead In Dry Bihar Probe Ordered
Bihar News: बिहार में जहरीली शराब ने ले ली सात लोगों की जान, जांच के लिए टीम गठित
- Written By: अर्पित शुक्ला
Bihar News: बिहार के पश्चिमी चंपारण में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई। हालांकि प्रशासन ने अभी शराब से मौत होने की पुष्टि नहीं की है।

बिहार में जहरीली शराब ने ले ली सात लोगों की जान, जांच के लिए टीम गठित
बेतिया: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को मौतों के बारे में रविवार को पता चला, हालांकि पहली मौत चार दिन पहले हुई थी और सभी सातों के शवों का अंतिम संस्कार पहले ही किया जा चुका था।
जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) शौर्य सुमन ने बताया कि सभी मौतें लौरिया थाना क्षेत्र में हुई हैं। स्थानीय लोगों ने मौतों के लिए जहरीली शराब को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन एसपी ने कहा कि दो व्यक्तियों की मौतों के पीछे की वजह शराब नहीं थी।
क्या है मामला?
सुमन ने बताया कि एक व्यक्ति को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी, जबकि दूसरे को लकवा मार गया था। सुमन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पहली मौत 15 जनवरी को हुई थी, हालांकि हमें घटना के बारे में आज ही पता चला। शेष पांच मौतों का कारण स्पष्ट नहीं है, क्योंकि पुलिस को सूचित किए जाने से पहले ही सभी सात शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। हमने मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच टीम का गठन किया है।”
सम्बंधित ख़बरें
बेटे की पढ़ाई के लिए पिता ने मौत के मुंह में झोंकी जान! खौफनाक वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
मुजफ्फरपुर में नाला खुदाई के दौरान टूटी गैस पाइपलाइन, जहरीली गैस की चपेट में आईं छात्राएं
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
जांच के आदेश
पश्चिम चंपारण के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सुमित कुमार ने कहा कि मौतों के कारणों का पता लगाना मुश्किल है क्योंकि सभी शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘जांच टीम को 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।”
बिहार की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बिहार में शराबबंदी
उन्होंने बताया कि टीम पिछले तीन-चार दिनों में लौरिया में मरने वालों की पहचान का पता लगाएगी। मृतकों में से एक के परिजन ने बताया, ‘‘मेरे भाई प्रदीप ने अपने दोस्त मनीष के साथ शराब पी थी। दोनों की मौत हो गई।” अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगा दिया था।
Suspected hooch leaves 7 dead in dry bihar probe ordered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा कैंट कांड में बड़ी कार्रवाई: RPF कमांडेंट का तबादला, कई अधिकारियों तक पहुंची जांच की आंच
Jul 18, 2026 | 12:14 AMAaj Ka Rashifal: सिंह, मकर और मीन समेत इन राशियों के लिए शुभ रहेगा शनिवार, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Jul 18, 2026 | 12:05 AMसागर: खाद संकट से लेकर नशे तक, कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; हर्ष यादव के नेतृत्व में किसानों ने भरी हुंकार
Jul 17, 2026 | 11:18 PMसुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री पद या कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी? शरद पवार के डबल गेम से बढ़ी धड़कनें
Jul 17, 2026 | 11:18 PMछत्रपति संभाजीनगर: एक क्लिक पड़ा भारी, साइबर ठगों ने बैंक अपडेट के नाम पर खाते से निकाले 24.79 लाख रुपये
Jul 17, 2026 | 11:10 PMथाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM70 करोड़ रुपये की ड्रग्स तस्करी पर ED का महा-एक्शन! इंदौर और मंदसौर में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
Jul 17, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM












