Bihar West Champaran Heavy Rains Cause Floods: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले से एक बेहद ही हृदयविदारक और झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। भारी बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण गंडक, मसान और हरहा जैसी नदियां पूरी तरह उफान पर हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों का संपर्क कट गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक पिता अपने छोटे से बच्चे को स्कूल पहुँचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती और तेज बहाव वाली नदी को कंधे पर उठाकर पार करने को मजबूर है।
मानसून के दौरान हर साल यहां लगभग 22 गांव जलमग्न हो जाते हैं, जिससे बच्चों की शिक्षा और लोगों का जीवन संकट में पड़ जाता है। स्थानीय लोग लंबे समय से पुल और पक्की सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण आज भी बच्चों की पढ़ाई जिंदगी और मौत का संघर्ष बनी हुई है। यह वायरल वीडियो सिस्टम की पोल खोलता है।