सीएम आवास के साथ नहीं जुड़ेगा 5 देशरत्न मार्ग, सम्राट चौधरी के बंगले को लेकर जारी हुआ आदेश
Bihar News: बिहार में सरकारी आवास को लेकर शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री आवास को लेकर एक अहम प्रशासनिक फैसला सामने आया है।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
बिहार मुख्यमंंत्री सम्राट चौधरी (फाईल (सोेर्स सोशल मीडिया)
Samrat Chaudhary Residence: बिहार के मुख्यमंत्री आवास को लेकर एक अहम प्रशासनिक फैसला सामने आया है। भवन निर्माण विभाग ने 5 देशरत्न मार्ग को सीएम आवास के साथ जोड़ने के पुराने आदेश को रद्द कर दिया है। भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के आवास के रूप में अलॉट किया गया आवास 1, अणे मार्ग लोक सेवक आवास के मरम्मत कार्य होने के कारण आवास संख्या 5, देशरत्न मार्ग, पटना को अस्थायी रूप से 1 अणे मार्ग को विस्तारित अंश के रूप में चिन्हित किया गया था।
जानिए पहले कहां रहते थे सम्राट चौधरी
आपको बता दें कि वर्तमान में लोक सेवक आवास, 1 अणे मार्ग के मरम्मत के बाद उपलब्ध किया गया है। जिसके कारण अब 5 देशरत्न मार्ग आवास के अस्थाई आवंटन को रद्द कर दिया गया है। इसेक पहले सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने से पहले उपमुख्यमंत्री के तौर पर 5 देशरत्न मार्ग आवास में ही रहा करते थे।
बिहार में सरकारी आवास को लेकर सियासत गरम
आपको बता दें कि राजद इस फैसले को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर थी। दरअसल, बिहार में सरकारी आवास आवंटन को लेकर सियासत गरम है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास को खाली करने का आदेश दिया गया है। लेकिन राबड़ी देवी ने आवास खाली करने से इनकार कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
बचाने कोई नहीं आया…मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड का खौफनाक सच, चश्मदीदों ने बताई पूरी घटना- VIDEO
मुजफ्फरपुर में मौत का तांडव और स्वास्थ्य मंत्री चुप! मीडिया के सवालों से भागकर दिल्ली रवाना हुए निशांत कुमार
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड पर सीएम सम्राट चौधरी ने जताया शोक, ₹4-4 लाख मुआवजे का किया ऐलान
राजद ने मुख्यमंत्री आवास का किया विरोध
राजद के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सरकार के मुख्यमंत्री आवास में एक और आवास जोड़ने के आदेश पर विरोध जताया था। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि देश के सबसे गरीब राज्य के मुख्यमंत्री का बंगला भारत का सबसे आलीशान, भव्य और सात सितारा बंगले जैसा है। सम्राट चौधरी का बंगला प्रधानमंत्री के बंगले से भी बड़ा है।
ये भी पढ़े- चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
15 एकड़ से ज्यादा का निवास
सीएम सम्राट ने पूर्व में उपमुख्यमंत्री के नाम कर्णांकित 5, देशरत्न मार्ग को भी सीएम आवास में मिला लिया है। इतना ही नहीं सम्राट चौधरी ने दिल्ली में बिहार निवास और बिहार भवन के बदले में टाइप-8 बंगला भी लिया है। उन्होंने अपना निवास लगभग 15 एकड़ से भी अधिक में कर लिया है।
