उपेंद्र कुशवाहा ने आलोक सिंह को बनाया RLM का प्रदेश अध्यक्ष, निशांत कुमार को डिप्टी CM बनाने की मांग
Bihar Politics : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने बिहार में संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल किया है। आलोक सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
उपेंद्र कुशवाहा के साथ आलोक सिंह फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
Upendra Kushwaha Major Announcement: बिहार की राजनीति इन दिनों काफी गर्म है। एक ओर राज्य में विधान परिषद के लिए 9 सीटों पर चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं, वहीं दूसरी ओर सभी राजनीतिक दल भी अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं। इसी बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने रविवार को बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। संगठन में फेरबदल करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई है।
आपको बता दें कि पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने आलोक सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तथा हिमांशु पटेल को प्रधान महासचिव के पद पर नियुक्त किया है।
उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा?
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह बदलाव संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करने की रणनीति का हिस्सा है,और जनता भी RLM को भरपुर सहयोग दे रही है। पार्टी ने दावा किया कि उसके सदस्यता अभियान में लगातार जुड़ रहे हैं और इसमें पार्टी को सफलता मिल रही है। कुशवाहा के मुताबिक, राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्य संख्या 22 लाख से अधिक हो चुकी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि रालोमो बिहार में सत्ता की मजबूत हिस्सेदार है और आगे भी सरकार में उनकी यह हिस्सेदारी पूरी मजबूती के साथ बनी रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
हटाई नहीं सिर्फ घटाई गई है…RJD नेताओं की सुरक्षा में कटौती पर बोले शहनवाज हुसैन, INDIA गठबंघन पर बोला हमला
मनोज झा का बीजेपी पर तीखा वार, बोले- सुरक्षा पर नहीं होनी चाहिए राजनीति
‘भाजपा मेरी मां है…’, MLC उम्मीदवार बनते ही पवन सिंह ने कहा- जीवनभर रहूंगा पार्टी का सेवक
Bihar MLC Election 2026: बेटे के लिए मैदान में उतरे उपेंद्र कुशवाहा, कहा- इंतजार कीजिए, नामांकन में 2 दिन बाकी
एनडीए में बने रहेंगे
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम एनडीए में हैं और आगे भी रहेंगे। कुशवाहा ने कहा कि पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए यह बदलाव और अभियान को चलाया जा रहा है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी का विस्तार करने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें- यूपी BJP में भारी फेरबदल! 2027 फतह के लिए पार्टी ने तैयार की नई टीम, दिग्गजों को मिली अहम जिम्मेदारी
निशांत कुमार उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर कहा कि नीतीश कुमार के राजनीतिक अस्तित्व और जदयू को बचाए रखने के लिए निशांत कुमार को बहुत पहले ही राजनीति में आगे लाया जाना चाहिए था। उन्होंने खुलकर मांग रखी कि निशांत कुमार को सिर्फ कैबिनेट मंत्री नहीं, बल्कि बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।
