'तेजस्वी अगर महुआ आए तो मैं...', तेजू भैया के नए ऐलान ने बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे तेजस्वी यादव?

Bihar Politics: आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अगर तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार के लिये महुआ जायेंगे तो वे भी राघोपुर का रुख करेंगे।
Tej Pratap Yadav and Tejashwi Yadav
तेज प्रताप व तेजस्वी यादव (डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Bihar Assembly Elections 2025: आरजेडी मुखिया लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव इन दिनों लगातार चुनाव प्रचार में मशरूफ हैं। अब इस बीच उन्होंने एक ऐसा ऐलान किया है जिसने आरजेडी और लालू यादव फैमिली की टेंशन बढ़ा दी है।

तेज प्रताप ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अगर तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार के लिये महुआ जायेंगे तो वे भी राघोपुर का रुख करेंगे। तेज प्रताप यादव की इस घोषणा के बाद अब तेजस्वी यादव के सामने प्रश्न यह है कि वह कल यानी 2 नवंबर को महुआ में प्रचार के लिए जाएंगे या नहीं?

'तेजस्वी अगर महुआ आए तो मैं...'

तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कई विधानसभा क्षेत्रों में अपनी पार्टी के उम्मीदवार भी उतारे हैं। वह शुरू में चुनाव प्रचार कर रहे थे, लेकिन बारिश के कारण वापस लौट आए। उनसे पूछा गया कि क्या तेजस्वी 2 तारीख को महुआ में प्रचार करेंगे। तेज प्रताप ने जवाब दिया, "अगर वह महुआ जाएंगे, तो हम राघोपुर जाएंगे।"

रोहिणी को लेकर भी कही बड़ी बात

बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने रोहिणी आचार्य पर भी प्रतिक्रिया दी। रोहिणी आचार्य ने कहा था कि वह तेज प्रताप यादव के लिए प्रचार नहीं करेंगी क्योंकि वह दूसरी पार्टी में हैं। इस बारे में पूछे जाने पर तेज प्रताप ने कहा, "वह मेरी बड़ी बहन जरूर हैं। वह मुझे आशीर्वाद देती हैं, लेकिन वह मेरे साथ नहीं रह सकतीं क्योंकि वह दूसरी पार्टी में हैं।"

पहले भी तेजस्वी पर बोला है हमला

इससे पहले भी तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के बारे में भी कड़ा बयान दिया था। महुआ विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के वक्त तेज प्रताप यादव ने पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव को "जननायक" कहे जाने पर बेहद कड़ा एतराज जताया था।

तब उन्होंने कहा था कि यह उपाधि सिर्फ बड़े और स्थापित नेताओं के लिए है। तेजस्वी यादव जनता के नेता नहीं हैं। लोगों के नेताओं में जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया और लालू प्रसाद यादव जैसे लोग शामिल हैं। लेकिन तेजस्वी यादव जननायक नहीं हैं।