-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Rdx Ied Bomb Threat To Patna Civil Court Security Tightened In Entire Court Premises
पटना सिविल कोर्ट को RDX-IED बम से उड़ाने की धमकी, पूरे कोर्ट परिसर की सुरक्षा कड़ी
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
बिहार की राजधानी पटना में स्थित सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी बीते गुरुवार (28 अगस्त) को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए ई-मेल के माध्यम से दी गई।

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Patna Civil Court Bomb Threat: पटना में आज एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए ई-मेल में आज (29 अगस्त) पटना सिविल कोर्ट में आरडीएक्स-आईईडी से विस्फोट करने की बात कही गई थी। इस सूचना के बाद, पूरे कोर्ट परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
धमकी भरे ई-मेल की जानकारी मिलते ही पटना पुलिस के वरीय अधिकारी तुरंत सिविल कोर्ट परिसर पहुंचे। उन्होंने पूरी स्थिति का जायजा लिया और तुरंत तलाशी अभियान शुरू करवाया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची और कोर्ट के हर कोने की गहन जांच की। परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सख्त जांच की जा रही है, और लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रशासन ने नागरिकों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी है।
ई-मेल में किया गया हैरान करने वाला दावा
धमकी भरे ई-मेल का कंटेंट बेहद चौंकाने वाला है। इसमें दावा किया गया है कि बिहार से तमिलनाडु जाने वाले प्रवासी मजदूरों की बढ़ती संख्या से तमिलनाडु की स्थानीय आबादी की संरचना प्रभावित हो रही है, और इसी कारण इस कथित साजिश को अंजाम दिया गया है। ई-मेल में यह भी कहा गया है कि कोर्ट परिसर और न्यायाधीश के कक्ष में चार आईईडी लगाए गए हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि धमकी में इस साजिश को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के सहयोग से अंजाम देने की बात भी कही गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगी सरकारी नौकरी और पेंशन, बिहार के इस नेता ने कर दिया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! छात्र आंदोलन के सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार छात्रों की होगी रिहाई
पहले से ही जारी है हाई अलर्ट
यह धमकी एक ऐसे समय में आई है जब बिहार पहले से ही हाई अलर्ट पर है। इस धमकी से ठीक एक दिन पहले, बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य में तीन संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी को लेकर अलर्ट जारी किया था। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी अलर्ट में बताया गया था कि जैश-ए-मोहम्मद के तीन संदिग्ध आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुस चुके हैं।
यह भी पढ़ें: PM मोदी को अपशब्द कहने पर बवाल, बीजेपी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस दफ्तर में हंगामा, चली लाठियां
इस सूचना के बाद, भारत-नेपाल सीमा पर भी पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है और सभी वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस ने इन संदिग्धों के बारे में सूचना देने वालों के लिए 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है, और सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखने का आश्वासन दिया है। पहले से जारी अलर्ट और इस नई धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता को और बढ़ा दिया है।
Rdx ied bomb threat to patna civil court security tightened in entire court premises
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के बड़े फैसले: संतपीठ के कोर्स अब 1 साल के, प्रूफरीडिंग में डिप्लोमा और नए कोर्स मंजूर
Jul 29, 2026 | 11:35 AMEurope Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
Jul 29, 2026 | 11:31 AM3 साल से फरार मकोका का कुख्यात आरोपी सुमित सावंत गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच ने खारघर में घेराबंदी कर दबोचा
Jul 29, 2026 | 11:31 AMBankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
Jul 29, 2026 | 11:30 AMचंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 11:29 AMचंदा चोर, गद्दी छोड़! संसद के बाहर सपा का हंगामा, कहा- जो चढ़ावे की रक्षा न कर सके, वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे
Jul 29, 2026 | 11:28 AMThe Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Jul 29, 2026 | 11:27 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM












