PM मोदी को अपशब्द कहने पर बवाल, बीजेपी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस दफ्तर में हंगामा, चली लाठियां

Patna में शुक्रवार को कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने जमकर लाठियां भांजी। कार्यालय में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई।
rucks in bjp
पटना में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, फोटो- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Clash in BJP-Congress: पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस-राजद की संयुक्त रैली में की गई विवादित टिप्पणियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। मौके पर लाठियां भी चलीं।

प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब नियंत्रण से बाहर हो गई जब भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का गेट तोड़कर अंदर घुस आए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने कार्यालय में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की, लाठियां चलाईं और ईंट-पत्थर फेंके। इस हिंसक झड़प में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। एक कार्यकर्ता का सिर फटने की भी सूचना है।

भाजपा नेताओं ने सदाकत आश्रम तक निकाला मार्च

भाजपा नेताओं ने सदाकत आश्रम तक मार्च निकालते हुए राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर कार्यालय पर हमला किया और हिंसा भड़काई। वहीं, भाजपा का आरोप है कि प्रधानमंत्री पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ उनका प्रदर्शन लोकतांत्रिक था, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले उकसाया।

मौके पर पुलिस मौजूद, माहौल तनावपूर्ण

झड़प के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंटें और पत्थर फेंके और लाठियां चलाईं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। फिलहाल स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में लगी है। घटना के वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद दोनों दल एक-दूसरे पर हमले और हिंसा भड़काने के आरोप लगा रहे हैं।

बवाल पर क्या बोले मंत्री नितिन नबीन

मंत्री नितिन नबीन ने बताया, 'मैं कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी देता हूं। आपने मां का अपमान किया है, बिहार का एक-एक बेटा आपको इसका जवाब देगा। आपने प्रधानमंत्री का अपमान किया है। हम प्रदर्शन करने आए थे और शांतिपूर्ण प्रदर्शन था। कांग्रेस कार्यालय के अंदर से ईंट और पत्थर चालए जा रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता बंदूक और ईंट से नहीं डरते। हम मां के अपमान का बदला लेकर रहेंगे।'

पटना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं। स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com