Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Telangana में हैवानियत की हदें पार! तीसरी बार बेटी होने के डर से पति ने पूरे परिवार को स्विमिंग पूल में डुबोया

Telangana Murder News: तेलंगाना में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने गर्भवती पत्नी और दो मासूम बेटियों को स्विमिंग पूल में डुबोकर मार डाला। HIV पॉजिटिव खून चढ़ाने वाला सिरफिरा भी गिरफ्तार।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 04, 2026 | 12:41 PM

तीसरी बार बेटी होने के डर से पति ने पूरे परिवार को स्विमिंग पूल में डुबोया(Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Telangana Murder Case: तेलंगाना(Telangana) के हनमकोंडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी और दो बेटियों को स्विमिंग पूल में डुबोकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अज़हरुद्दीन ने प्रेम विवाह किया था और वह इस बात से नाराज़ था कि उसकी पत्नी के गर्भ में लड़की थी। बताया जा रहा है कि अज़हरुद्दीन ने पहले भी अपनी पत्नी से गर्भपात करने की मांग की थी, लेकिन पत्नी ने इसका विरोध किया था।

आरोपी ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए एक शातिर योजना बनाई। जब उसकी पत्नी गर्भपात के लिए राज़ी नहीं हुई, तो उसने अपने परिवार को स्विमिंग पूल में ले जाकर उन्हें पानी में डुबो दिया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं।

कैसे हुआ खुलासा?

इस मामले में फरहत के पति अजहरुद्दीन ने तेलंगाना पुलिस को बताया था कि यह एक दुर्घटना थी। उसका कहना था कि उनकी पत्नी और बेटियां स्विमिंग पूल के पास फिसल गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई। वहीं, इस मामले में ट्विस्ट तब आया, जब फरहत के पिता अली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच बच्चों और फरहत की गर्भावस्था को लेकर लगातार विवाद हो रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में ब्लैकमेलिंग गैंग का पर्दाफाश, 12 लाख की फिरौती की मांग; 5 घंटे में पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी

संभाजीनगर में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश, होटल नंदिनी पर क्राइम ब्रांच ने मारा छापा; संचालक फरार, जांच तेज

भंडारा: अवैध शराब अड्डों पर पुलिस का छापा, तुमसर और गोबरवाही में 2.44 लाख का माल जब्त, आरोपियों पर मामला दर्ज

जलगांव जामोद: देशी पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, स्थानीय अपराध शाखा ने 1.22 लाख का माल किया जब्त

परिवार वालों ने लगाए आरोप

परिवार के सदस्यों का यह भी दावा है कि अजहरुद्दीन एक और बेटी नहीं चाहता था और वह फरहत पर गर्भपात कराने का दबाव बना रहा था। इन आरोपों के बाद पुलिस अब मामले को हत्या के एंगल से भी जांच रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

HIV-पॉजिटिव खून चढ़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

एक और घटना में, तेलंगाना(Telangana) के मेडचल-मलकाजगिरी ज़िले में एक 25 वर्षीय युवक, कोलीपाका मनोहर को गिरफ्तार किया गया है। मनोहर पर आरोप है कि उसने एक महिला को शादी के लिए मजबूर करने के प्रयास में अपना HIV-पॉजिटिव खून उस महिला के शरीर में इंजेक्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें- नागपुर में कारोबारी की हत्या से मचा हड़कंप, कत्ल कर सबूत मिटाने की कोशिश? निर्वस्त्र हालत में फेंका शव

पुलिस के मुताबिक, महिला ने जब मनोहर से शादी करने से इनकार किया, तो उसने यह घिनौनी हरकत की। यह घटना पोचारम इलाके में हुई और पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मनोहर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनोहर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Telangana murder man drowns pregnant wife daughters swimming pool

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2026 | 12:41 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Telangana
  • Telangana Crime News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.