नासिक में ब्लैकमेलिंग गैंग का पर्दाफाश, 12 लाख की फिरौती की मांग; 5 घंटे में पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी
Nashik Blackmail Case: नासिक में ब्लैकमेलिंग गिरोह गिरफ्तार। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 12 लाख की फिरौती मांग रहे 4 आरोपी पुलिस के जाल में फंसे।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Viral Video Threat( Source: Social Media )
Nashik Viral Video Threat: नासिक शहर में ब्लैकमेलिंग का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर एक वरिष्ठ व्यवसायी से 12 लाख रुपये की फिरौती वसूलने की कोशिश करने वाले गिरोह को सातपुर पुलिस ने महज पांच घंटे के भीतर दबोच लिया।
पुलिस ने फिल्मी अंदाज में जाल बिछाकर पहली किस्त लेते समय 4 आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। सातपुर पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, इस पूरी साजिश की शुरुआत एक चोरी से हुई थी।
शिकायतकर्ता व्यवसायी के कार्यालय से कुछ दिन पहले एक टैब चोरी हो गया था। उस टैब में मौजूद निजी वीडियो और फोटो आरोपियों के हाथ लग गए।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में आफत की बारिश से हाहाकार: रेड अलर्ट के बीच आज भी स्कूल-गार्डन बंद, मिलन सबवे डूबा, प्रशासन हाई अलर्ट
भंडारा में बावनथड़ी परियोजना पीड़ितों का जलसमाधि आंदोलन, पानी में उतरकर अधिकारियों ने सुनी मांगें
नागपुर में बादल दे रहे दगा, झमाझम बारिश का इंतजार जारी; 12 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
इसके बाद उन्होंने व्यवसायी को सीधे 12 लाख रुपये की मांग करते हुए फोटो वायरल करने की धमकी दी। दबाव बनाने के लिए आरोपियों ने कुछ फोटो और वीडियो व्यवसायी के रिश्तेदारों को पहले ही भेज दिए थे, जिससे पीड़ित परिवार मानसिक तनाव में था।
यह भी पढ़ें:-नासिक में बेमौसम बारिश का कहर, 28 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद; 349 गांव प्रभावित
5 घंटे तक पीछा, फिर गिरफ्तारी
शिकायत मिलते ही पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक के मार्गदर्शन में सातपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने संयुक्त जाल बिछाया। फिरौती की रकम देने के लिए आरोपियों ने व्यवसायी को एक तय स्थान पर बुलाया था, जैसे ही आरोपी 10 हजार रुपये की पहली किस्त लेने पहुंचे, पुलिस ने उन्हें घेर लिया, भनक लगते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रोमांचक पीछा कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने मोबाइल डेटा और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मात्र 5 घंटे में आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की।
