जलगांव में फिल्मी स्टाइल चोरी, पोलन पेठ में बड़ी वारदात; ATM समेत 9.5 लाख की चोरी
Jalgaon ATM Theft: जलगांव के पोलन पेठ में चोर एटीएम मशीन उखाड़कर ले गए। करीब 9.5 लाख की चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।
- Written By: अंकिता पटेल
Jalgaon Polan Peth Crime( Source: Social Media )
Jalgaon Polan Peth Crime: जलगांव शहर के व्यस्त पोलन पेठ इलाके में चोरों ने फिल्मी अंदाज में एक दुस्साहसी वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात बदमाशों ने बैंक का पूरा एटीएम मशीन ही उखाड़कर अपनी कार में डाल लिया और फरार हो गए।
इस हाई-प्रोफाइल चोरी में करीब 9 लाख 50 हजार रुपये के माल पर हाथ साफ किया गया है, जिससे पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
मामले में इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के ब्रांच मैनेजर हरीश विजय गांधी (37) की शिकायत पर जलगांव शहर पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है पोलन पेठ स्थित सत्यम प्लाजा बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बैंक और एटीएम सेंटर है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
2 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी के कारण बैंक बंद था। छुट्टी के चलते एटीएम में करीब 10 लाख रुपये की नकदी भरी गई थी, ताकि ग्राहकों को असुविधा न हो। चोरों ने इसी बात का फायदा उठाकर रेकी की और वारदात को अंजाम दिया।
कार की मदद से चोरों ने उखाड़ा था एटीएम
सीसीटीवी फुटेज और पुलिस जांच में चोरी का जो तरीका सामने आया है, वह किसी फिल्म की सक्रिप्ट जैसा है- वारदात 3 अप्रैल की तड़के 1:25 से 1:35 बजे के बीच मात्र 10 मिनट में अंजाम दी गई। चार नकाबपोश बदमाश एटीएम के भीतर घुसे। एक बदमाश ने मशीन में मोटी रस्सी बांधी, जबकि बाहर खड़े वाहन की मदद से उसे जोर से खींचकर उखाड़ दिया गया।
चौराहों पर लगे CCTV कैमरे की जांच जारी
चारों ने मिलकर भारी-भरकम मशीन को कार में लादा और अंधेरे का फायदा उठाकर चंपत हो गए। चोरी गए माल में करीब 2.5 लाख रुपये कीमत की एटीएम मशीन और उसमें मौजूद करीब 7 लाख रुपये नकद शामिल हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह वारदात पुलिस थाने से महज कुछ ही दूरी पर हुई है। पुलिस को घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें 4 संदिग्ध नकाबपोश बदमाश नजर आ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें:-जलगांव: उत्तर महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर?, भाजपा से बढ़ती नजदीकियां, शिवसेना विधायकों पर राऊत का आरोप
आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की कई टीमें रवाना कर दी गई हैं। शहर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र में हुई इस घटना से व्यापारियों और बैंक प्रबंधन में चिंता का माहौल है। पुलिस अब शहर के प्रवेश द्वारों और नाकाबंदी पॉइंट्स पर लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही है।
