Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जालना में समृद्धि महामार्ग पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, पुलिस ने जब्त की स्कॉर्पियो आरोपी गिरफ्तार

Jalna Diesel Theft: जालना में समृद्धि महामार्ग पर डीजल चोरी का आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने 7 लाख की स्कॉर्पियो जब्त कर तीन मामलों का खुलासा किया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Apr 04, 2026 | 02:58 PM

Jalna Samruddhi Highway Crime( Source: Social Media )

Follow Us
Close
Follow Us:

Jalna Samruddhi Highway Crime: जालना जिले में समृद्धि महामार्ग पर ट्रकों से डीजल चुराने वाले आरोपी संतोष अंबादास वाघमारे (हरफला, तहसील जाफराबाद, जिला जालना) को पुलिस ने दबोच लिया।

स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 7 लाख मूल्य का स्कॉर्पियो वाहन जब्त करते हुए डीजल चोरी के तीन मामलों का भी खुलासा किया है।

जांच में सामने आया कि वह पहले भी चंदनझिरा व जालना तहसील पुलिस थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों में शामिल रहा है। शिकायतकर्ता ट्रक चालक धर्मेंद्र कुमार चंद्राकर (35, निवासी छत्तीसगढ़ ने पुलिस थाना चंदनझिरा में शिकायत दर्ज कराई थी।

सम्बंधित ख़बरें

ईंधन संकट के बीच पुलगांव के ग्रामीणों के लिए फिर वरदान बनी बायोगैस, कम खर्च में गैस और खाद का समाधान

Thane Municipal Corporation ने जारी किए प्रॉपर्टी टैक्स बिल, जल्द भुगतान पर मिलेगी 10% छूट

परिवहन विभाग में मचा सियासी तूफान, RTO में भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप; वडेट्टीवार ने खोली वसूली सिंडिकेट की पोल

Nagpur: नवभारत उत्सव में गूंजेंगे ‘बिग बी’ के डायलॉग्स, सुदेश भोसले के साथ सुरमयी शाम के लिए ऐसे बुक करें टिकट

उन्होंने कहा वे 23 मार्च को छत्तीसगढ़ से ट्रक लेकर जालना आ रहे थे। 24 मार्च को तड़के 5 बजे मुंडेवाड़ी के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक वाहन खड़ा कर विश्राम कर रहे थे।

इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग उनके ट्रक से 200 लीटर डीजल चुराकर स्कॉर्पियो वाहन से फरार हो गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल है।

इसके आधार पर पुलिस टीम ने देउलगांव उमले क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी संतोष को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त महिंद्रा कंपनी की स्कॉर्पियो (MH 45 AL 9797) जब्त की गई जिसकी कीमत 7 लाख रुपए बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-जलगांव: उत्तर महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर?, भाजपा से बढ़ती नजदीकियां, शिवसेना विधायकों पर राऊत का आरोप

इन अधिकारियों ने दिखाई मुस्तैदी

वह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी व उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में की गई। स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव व उनकी टीम ने मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।

Jalna diesel theft samruddhi highway accused arrested scorpio seized 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2026 | 02:58 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Jalna News
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Samruddhi Expressway

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.