नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल मोदी-शाह के हाथ में…बिहार में गरजे राहुल, कहा- BJP ने दबा रखा है
Rahul GAndhi Aurangabad Railly: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- बिहार में अब कभी भी नीतीश कुमार की सरकार नहीं बनेगी, क्योंकि बीजेपी ने उन्हें कैप्चर कर रखा है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल मोदी-शाह के हाथ में...बिहार में गरजे राहुल, कहा- BJP ने दबा रखा है
Rahul Gandhi in Bihar: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज औरंगाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश की एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बिहार में शिक्षा व्यवस्था की हालत बदतर बताते हुए कहा कि पहले दुनिया भर के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय आते थे, आज यहां के बच्चे पढ़ने विदेश जाते हैं। यह बिहार का इतिहास है। बिहार सरकार आपकी मदद नहीं करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि आज बिहार के लोग जहां भी जाते हैं, वहां मजदूरी करते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उन्होंने युवाओं को मजदूर बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डेटा सस्ते होने वाले बयान को लेकर कहा कि आज डेटा नहीं, रोजगार जरूरी है।
रोजगार की बात नहीं
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि आप रील्स बनाओ, लेकिन पेपर चोरी, रोजगार की बात नहीं पूछो। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को नया नशा दिया जा रहा है। जैसे ड्रग्स होती हैं, शराब होती है, वैसे ही यह 21वीं सदी का नशा है कि आप 24 घंटे रील्स देखते जाओ। पीएम को जवाब देना चाहिए कि पेपर लीक कब बंद होगा, अच्छे अस्पताल कब खुलेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में इंसानियत शर्मसार! बंधक मजदूरों की खौफनाक दास्तान सुन कांप उठेगी रूह, राहुल गांधी ने मांगा न्याय
राहुल गांधी मानहानि केस: MP हाईकोर्ट में सुनवाई हुई पूरी, अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित
‘समझौते की प्रक्रिया पूरी हो गई है…’, राहुल गांधी-कार्तिकेय मामले में समझौता! अब कल आ सकता है बड़ा फैसला
NDA से फिर हुआ नीतीश का मोहभंग! मोदी सरकार ने दी थी ये बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व सीएम ने सामने से क्यों ठुकराया?
कांग्रेस के नेता ने कहा कि बिहार के मरीज इलाज कराने दिल्ली जाते हैं। उन्होंने सेना में अग्निवीर को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सेना में भी लोगों का रास्ता बंद कर दिया। सरकारी कंपनियों का निजीकरण कर दिया गया। अब बिहार में पेपर लीक हो रहा है। यहां पढ़ने का कोई मतलब नहीं है।
नीतीश कुमार को पूरा कंट्रोल कर रखा
राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “नीतीश कुमार की सरकार ही नहीं है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल है। भाजपा ने नीतीश कुमार को पूरा कंट्रोल कर रखा है, दबा के पकड़ रखा है। नीतीश कुमार की सरकार अब बिहार में कभी नहीं बन सकती… ये लोग वोट चोरी की कोशिश करेंगे आपको सतर्क रहना है, मतदान केंद्रों पर ध्यान से रहना है। ये फिर से वोट चोरी करने की कोशिश करेंगे और हमारे कार्यकर्ता और बिहार की जनता इन्हें रोकेगी।”
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट vs केंद्र सरकार! CJI के इस विस्फोटक बयान से बवाल; बोले- लगता है आप हमसे बचना…
उन्होंने कहा कि महागठबंधन की जो सरकार बनेगी, वह बिहार के लोगों की सरकार होगी। अति पिछड़ों के आरक्षण के लिए विशेष मैनिफेस्टो बनाया है। उन्होंने वोट चोरी की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा जानती है कि यहां वे जीत नहीं सकते हैं। वोट चोरी का मतलब अधिकार समाप्त करना है।
उन्होंने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि बिहार में रोजगार मिले। हमारी कोशिश है कि सभी मोबाइल फोन के पीछे ‘मेड इन बिहार’ लिखा रहे। हम सब को लेकर चलना चाहते हैं। हम मोहब्बत की दुकान चाहते हैं जबकि ये लोग नफरत फैलाना चाहते है। -एजेंसी इनपुट के साथ
